Congress Special Train Booking Cancelled: एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। इस रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से भी हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली जाने वाले थे। इसके लिए कांग्रेस ने रेलवे से स्पेशल ट्रेन बुक करने का आवेदन किया था। लेकिन अब रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की बुकिंग रद्द कर दी है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

पहले दी थी सहमति, फिर बुकिंग किया रद्द

कांग्रेस ने ट्रेन बुकिंग रद्द करने से जुड़े रेलवे के पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कांग्रेस की महारैली से डर गई है। पार्टी का कहना है कि पहले स्पेशल ट्रेन बुकिंग की सहमति दी गई और फिर अचानक इसे रद्द कर दिया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रेलवे के जरिए दिल्ली पहुंचने का रास्ता रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इससे कांग्रेस के हौसले नहीं टूटेंगे।

बिफरे कांग्रेस नेता, केंद्र पर साधा निशाना

इस मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आंदोलन को रोकने या उसमें बाधा डालने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ इस आंदोलन को सफल बनाने में जुटा है।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

कांग्रेस की महारैली से घबराई मोदी सरकार।

पहले स्पेशल ट्रेन देने की सहमति, फिर अचानक इनकार!

रेलवे के जरिए रास्ता रोकने की कोशिश हो सकती है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं।

ट्रेन रोकोगे, जनसैलाब कैसे रोकोगे...?

1 नवंबर को दिल्ली में गूंजेगा, वोट बचाओ, देश बचाओ https://t.co/JEK0RfU3EZ

— Chhattisgarh Youth Congress (@IYCChhattisgarh) October 27, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

Ashoknagar News: जमीन विवाद के बीच महिला ने खुद को लगाई आग! अस्पताल में इलाज जारी

सीएम योगी ने गिनाईं नए यूपी की उपलब्धियां, कहा- अब रात 2 बजे भी बेखौफ घर लौटती हैं बेटियां

कार खरीदने वालों की बढ़ेगी टेंशन! इस तारीख से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानिए कितनी ढीली होगी जेब!

पिछली सरकारों में माफिया व अपराधियों को बढ़ावा मिला : आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

कांगो में इबोला के 10,000 से अधिक पुष्ट मामले, अफ्रीकी देशों में संक्रमण रोकने की चुनौती बढ़ी