नेशनल फिल्म फेस्टिवल का इंतजार हर कलाकार को होता हैं और उस जीत में अपनी फिल्म को सम्मानित होते देखना उनके लिए बड़ी उपलब्धि होती हैं. हाल ही में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन हुआ, जिसमें कई फिल्मों को अवॉर्ड मिला. हालांकि, मलयालम एक्टर चंदू सलीम कुमार ने 'मंजुम्मेल बॉयज' को अवॉर्ड न मिलने पर नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जो अब सुर्खियों में आ गया हैं. 

नाराज हुए चंदू

हाल ही में चंदू ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'साल 2050 में जब कोई बच्चा इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्मों की लिस्ट देखेगा, तो उसे सिर्फ वहीं फिल्में नजर आएंगी. हालांकि वो ये नहीं जानता होगा कि उस समय देश की सरकार कैसी थी. वो सिर्फ उस लिस्ट के हिसाब से फिल्मों का फैसला करेगा. अगर उसे लगेगा कि कई साधारण फिल्मों को अवॉर्ड मिला और कई अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया गया, तो वो सवाल जरूर करेगा.'

सत्ता पर चंदू का बयान 

उन्होंने आगे लिखा, 'लोग उसको ये जवाब देंगे कि अवॉर्ड किसी टैलेंट या कहानी की वजह से नहीं, बल्कि सत्ता की वजह से मिली. ट्रॉफी तो हमेशा रहेगी, लेकिन 'कैसे ये हासिल हुई?' ये सवाल हमेशा रहेगा. अवॉर्ड किसी भी सरकार से बड़ी होनी चाहिए, जहां कला और काम का प्रमाण हो. अगर लोगों का भरोसा उससे उठ गया, तो लोग अपने समय की फिल्मों को बेस्ट नहीं मानेंगे.' भले ही चंदू ने अपनी पोस्ट में फिल्म का नाम न लिया हो, लेकिन सभी का इशारा 'मंजुम्मेल बॉयज' की तरफ है.

ये भी पढ़ें: Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म

चंदू ने की ममूटी की तारीफ 

इसके अलावा चंदू ने ममूटी की जमकर तारीफ की और स्टोरी शेयर कर लिखा, 'सत्ता के करीब लोगों को मिले अवॉर्ड्स के बीच, ममूटी ने अपने टैलेंट के दम पर ये सम्मान हासिल किया. फिल्म में उनका अभिनय इतना शानदार था कि उन्हें इग्नोर नहीं किया जा सकता.'

अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया...', 'मंजुम्मेल बॉयज' को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चंदू सलीम कुमार का छलका दर्द

इन फिल्मों और कलाकारों को मिले अवॉर्ड्स 

बता दें कि इस साल ममूटी को चौथा नेशनल अवॉर्ड मिला, जो उनकी फिल्म 'ब्रमायुगम' के लिए था. इसके अलावा 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को भी अवॉर्ड मिला. वहीं बेस्ट मलयालम फिल्म 'फेमिनिची फातिमा', 'ब्रमायुगम' की बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए शहनाद जलाल, ARM' के गाने के लिए वैकोम विजयलक्ष्मी को अवॉर्ड मिला. 

फिल्म के बारे में 

वहीं बात करें फिल्म की, तो साल 2024 की सबसे शानदार फिल्मों में 'मंजुम्मेल बॉयज' भी शामिल थी. इसकी कहानी सच्ची घटना पर बनाई गई, जिसे चिदंबरम ने निर्देशित किया हैं और फिल्म ने दुनियाभर से करीब 241 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में सौबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी, दीपक परंबोल, बालू वर्गीज, गणपति एस पोडुवल, लाल जूनियर, अभिराम राधाकृष्णन, अरुण कुरियन, खालिद रहमान और शेबिन बेंसन जैसे शानदार सितारें शामिल थे. 

ये भी पढ़ें: 'लोगों ने मुझे उस नजर से देखा...', 'लॉक अप 2' में छलका आकांक्षा चमोला का दर्द, गौरव खन्ना की पत्नी होने पर कही बड़ी बात

और पढ़ें