पीछे मुड़कर देखना पड़ा भारी! पहाड़ी सड़क पर बाइकर की एक गलती ने लगा दी जान पर बन, वीडियो वायरल
-
Written By:
हितेश तिवारी
Updated On: Jul 20, 2026 | 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Biker Video : सोशल मीडिया पर एक बाइकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी सड़क पर पीछे मुड़कर देखने की वजह से वह खाई में गिरने से बाल-बाल बच जाता है।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
विस्तार
Mountain Road Accident : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर की छोटी-सी लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ते-पड़ते बच जाती है। यह वीडियो एक अन्य बाइक सवार के हेलमेट कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।
वीडियो में बारिश के बाद की गीली पहाड़ी सड़क दिखाई देती है, जहां दो बाइक सवार सफर कर रहे होते हैं। आगे चल रहा बाइकर अचानक पीछे मुड़कर देखने लगता है और इसी दौरान उसका ध्यान सड़क से हट जाता है।
This stupid biker almost lost his life pic.twitter.com/dygZubYpdj — Tehxi (@yajnshri) July 19, 2026
पहाड़ी सड़क पर बाइक खाई में गिरते-गिरते बची
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाइकर पीछे देखता है, उसकी बाइक धीरे-धीरे सड़क के उस किनारे की ओर बढ़ने लगती है, जहां गहरी खाई मौजूद होती है। कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है कि अब बाइक सीधे खाई में गिर जाएगी।
हालांकि, सही समय पर बाइकर की नजर दोबारा सड़क पर पड़ती है और वह किसी तरह बाइक को संभाल लेता है। इस तरह वह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच जाता है। यह पूरी घटना पीछे चल रहे बाइक सवार के हेलमेट कैमरे में कैद हो जाती है, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
ये खबर भी पढ़ें : FIFA World Cup फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा! स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट, देखें VIDEO
पहाड़ी सड़क पर लोगों ने सचेत रहने की सलाह दी
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @yajnshri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “इस बेवकूफ बाइकर की जान लगभग चली ही गई थी।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.66 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ एक इंच से बचा, वरना सीधा खाई में चला जाता।” दूसरे ने कहा, “क्या यह बाइक चलाते समय सो रहा था?” वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “चप्पल बोल रही होगी, बाद में मुझे थैंक्यू बोल देना।” कई लोगों ने वायरल वीडियो में दिख रही इस घटना को सड़क पर सतर्क रहने की सीख बताते हुए कहा कि पहाड़ी रास्तों पर एक छोटी-सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है।
