किसान अब ट्रेन से दूसरे राज्यों में भेज सकेंगे फल-सब्जी: कृषि उत्पादों के लिए विशेष रेल पार्सल सेवा की पहल; कम खर्च में सुरक्षित पहुंचेगा माल - Gaya News
किसान अब ट्रेन से दूसरे राज्यों में भेज सकेंगे फल-सब्जी:कृषि उत्पादों के लिए विशेष रेल पार्सल सेवा की पहल; कम खर्च में सुरक्षित पहुंचेगा माल
गयाजी2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
गयाजी के किसानों और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब फल-सब्जी दूसरे राज्यों और बड़े शहरों तक ट्रेन के जरिए आसानी से भेज सकेंगे। पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मंडल ने कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए विशेष रेल पार्सल सेवा की पहल की है।
सड़क से सस्ता और तेज विकल्प
जिले के व्यापारी अपने उत्पाद सड़क मार्ग से भेजते हैं। इसमें खर्च अधिक आता है और माल खराब होने का जोखिम अलग से बना रहता है। रेलवे की पार्सल सेवा सड़क मार्ग की तुलना में अधिक त्वरित, सुरक्षित, किफायती व पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराएगी।
जंक्शन से सर्वे शुरू, जुटाया जा रहा डाटा
रेलवे प्रशासन गयाजी जंक्शन सहित सासाराम, देहरी-ऑन-सोन और भभुआ रोड जैसे प्रमुख स्टेशनों से फल और सब्जियों के संभावित पार्सल ट्रैफिक का आकलन कर रहा है। किसानों और व्यापारियों से उनकी जरूरतों का विवरण मांगा जा रहा है। ताकि उसी आधार पर ट्रेनों में पार्सल बोगियों या विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा सके।
देनी होगी ये जानकारियां
माल कहां से भेजा जाएगा?
माल कहां पहुंचाना है?
अनुमानित वजन या मात्रा कितनी है?
माल रोजाना, सप्ताह में एक बार या कैसे भेजा जाएगा?
इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
जो भी व्यापारी-किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं या सुझाव देना चाहते हैं, रेलवे के प्रतिनिधि अनिल कुमार मुख्य टिकट निरीक्षक से मोबाइल नंबर 9651450139 पर संपर्क कर सकते हैं।
पर्याप्त मांग पर मिलेगी स्पेशल पार्सल सुविधा
मंडल प्रशासन के अनुसार, गयाजी और आसपास के क्षेत्रों से पर्याप्त मांग प्राप्त होने पर उपलब्ध संसाधनों और परिचालन की सुविधा के आधार पर विशेष पार्सल परिवहन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से शुरू की जाएगी। रेलवे का मानना है कि इस पहल से स्थानीय सब्जी और फल उत्पादकों को बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी और उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
बारिश के कारण बगहा रेलवे ट्रैक पर पहुंची फिशिंग कैट: सुपौल में कोसी उफान पर, आज बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना1:09
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
सदन में JDU विधायक ने सरकार को घेरा,CM अचानक उठे: श्याम रजक ने टीचर्स की कमी का मुद्दा उठाया, मंत्री टालते रहे; सम्राट बोले- 1 महीने में भर्ती होगी0:44
कॉपी लिंक
शेयर
शादी के 19 दिन बाद दूल्हे के सामने दुल्हन किडनैप: पति बोला- बाइक से घेरा, पिस्टल दिखाई और उठा ले गए; मछली तालाब घूमने आए थे
1:01
कॉपी लिंक
शेयर
बूझे की नाही
बंद कमरे में शाह से मिले, फिर पंडित-पासी-पासवान का नारा: UP में क्या दिल्ली की स्क्रिप्ट पर आगे बढ़ रहे चिराग, BJP का पूरा प्लान डिकोड2:58