विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
-
Written By:
सोनाली झा
Updated On: Jul 22, 2026 | 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Virat Kohli Anushka Sharma Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे। दोनों राधा केलि कुंज आश्रम में नंगे पैर चलते और सादगी भरे अंदाज में नजर आए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Virat Kohli Anushka Sharma Visit Premanand Maharaj: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक आस्था को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार सुबह यह चर्चित कपल भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने राधा केलि कुंज आश्रम में पूज्य प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने भीड़ से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। हालांकि, सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी सादगी ने खींचा। हाथ में प्रसाद लिए विराट और अनुष्का आश्रम की कीचड़ भरी गलियों में नंगे पैर चलते नजर आए। अनुष्का ने सफेद रंग का बेहद साधारण सलवार-सूट पहना था, जबकि विराट टी-शर्ट और पैंट में सिंपल लुक में दिखाई दिए।
विदेश में रहने के बावजूद नहीं टूटा आध्यात्मिक जुड़ाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ इन दिनों लंदन में रह रहे हैं। इसके बावजूद उनका भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ाव पहले की तरह कायम है। जब भी उन्हें समय मिलता है, दोनों वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हैं। इससे पहले भी यह कपल कई बार आश्रम में आशीर्वाद लेने पहुंच चुका है। उनकी यह आस्था फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़ें- हिना खान का क्वीन मोड़ ऑन, ग्लैमरस तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई धूम, फैंस बोले- ये हैं असली शेर खान
क्रिकेट स्टेडियम से सीधे वृंदावन तक का सफर
हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया था। वहां भी दोनों का सिंपल और एलिगेंट अंदाज चर्चा में रहा। अब वृंदावन यात्रा के दौरान भी दोनों ने अपने सादगी भरे व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी आध्यात्मिक सोच और जमीन से जुड़े स्वभाव की तारीफ की है।
