भंडारा की बेला ग्राम पंचायत में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अभियान, जल संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन

सार

Rain Water Harvesting: भंडारा की बेला ग्राम पंचायत में कैच द रेन अभियान के तहत रेन वॉटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने प्राकृतिक संसाधनों के बचाव का संकल्प लिया।

bela gram panchayat rain water harvesting catch the rain campaign

बेला ग्राम पंचायत- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Bela Gram Panchayat: ग्राम पंचायत बेला में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और गांव के शाश्वत भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैच द रेन अभियान के आह्वान पर ग्रीन हेरिटेज संस्था के सहयोग से रेन वॉटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शारदा गायधने ने की।

उपसरपंच अर्चना कांबले, ग्रीन हेरिटेज के संस्थापक मो.सईद शेख, अतुल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी विलास खोब्रागडे, ग्राम पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि एक तरफ बाढ़ और दूसरी तरफ सूखा जैसी समस्याओं का एकमात्र समाधान बारिश के पानी को जमीन में उतारना है।

भंडारा बेला में बारिश की हर बूंद बचाने की मुहिम

यदि बारिश की एकएक बूंद को बचाकर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से भूगर्भ में उतारा जाए, तो गर्मियों के दिनों में गांव को कम से कम तीन महीने का अतिरिक्त जल प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेला की ओर से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संवर्धन और सतत विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में बेला ग्राम पंचायत को मिली राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सम्बंधित ख़बरें

ग्रामीणों ने लिया जल संवर्धन का संकल्प

इनमें भारत सरकार का राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार कार्बन न्यूट्रल विशेष श्रेणी, माझी वसुंधरा अभियान के तहत राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार और गुणवंत अधिकारी पुरस्कार शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि जनसहभागिता के बल पर बेला ग्राम पंचायत ने पूरे महाराष्ट्र के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों और ग्रामीणों ने हरित ग्राम निर्माण, व्यापक वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

ये भी पढे़: Yavatmal News: मारेगांव के जलका पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, अभिभावकों का अनोखा विरोध

बेला पंचायत ने कैच द रेन अभियान को दिया समर्थन

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इसके साथ ही कैच द रेन अभियान के तहत ग्रीन हेरिटेज की ओर से भंडारा के जिलाधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, मुख्याधिकारी नगर परिषद और विभिन्न ग्राम पंचायतों को पत्र भेजकर इस मानसून में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से जल संचयन करने का आह्वान किया गया है।

Follow Navbharatlive whatsapp