'बच्चा पालने के लिए सोना पड़ेगा तो करूंगी....', फिर इस पर बोलीं 'वड़ा पाव गर्ल', इमोशनल होकर कही ये बात

Chandrika Dixit on Her Statement: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि वो बच्चों की परवरिश के लिए किसी के साथ भी सो सकती हैं. ऐसे में अब चंद्रिका ने ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है.

Chandrika Dixit on Her Statement: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि वो बच्चों की परवरिश के लिए किसी के साथ भी सो सकती हैं. ऐसे में अब चंद्रिका ने ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है.

author-image

New Update

Chandrika Dixit (4)

Chandrika Dixit

Chandrika Dixit on Her Statement: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया विवाद नहीं, बल्कि कुछ समय पहले दिया गया एक बयान है, जिसे लेकर उन्हें आज भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. जी हां, हाल ही में एक पॉडकास्ट में चंद्रिका ने उस वायरल बयान पर अपनी सफाई दी और बताया कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने कहा कि वो एक मां होने के नाते भावुक होकर बोल रही थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बयान का सिर्फ एक छोटा हिस्सा वायरल कर दिया गया. इसकी वजह से उन्हें आज भी गंदे मैसेज और आपत्तिजनक टिप्पणियां झेलनी पड़ रही हैं.

वायरल बयान पर तोड़ी चुप्पी

चंद्रिका दीक्षित ने VK Mastikhor पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उस विवादित बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मुझे अपना बच्चा पालने के लिए सोना भी पड़ेगा तो मैं वो कर लूंगी. इस बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी पूरी बात नहीं सुनी और सिर्फ एक क्लिप देखकर उन्हें गलत समझ लिया.

चंद्रिका ने भावुक होते हुए कहा, "मैं हाथ जोड़कर लोगों से कहना चाहती हूं कि मेरी बात को समझिए. उस वीडियो की क्लिप आज भी लोग मुझे भेजते हैं. लोग मैसेज करते हैं- 'तू सोने को राजी है, बता कितना लेगी?' आज भी मेरे पास ऐसे गंदे मैसेज आते हैं. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. मैंने वो बात एक भावुक मां के तौर पर कही थी."

'3 घंटे के पॉडकास्ट में से सिर्फ एक क्लिप वायरल हुई'

चंद्रिका ने बताया कि जिस पॉडकास्ट का विवादित हिस्सा वायरल हुआ, वो करीब साढ़े तीन घंटे लंबा था. उसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष, परिवार और मां होने की जिम्मेदारियों पर खुलकर बात की थी. उनके मुताबिक, जिन्होंने पूरा पॉडकास्ट देखा उन्होंने उनकी भावनाओं को समझा और कई लोगों ने उन्हें मैसेज कर कहा कि उनकी कहानी सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने कहा, "पूरा पॉडकास्ट देखने वाले लोगों ने मुझे लिखा कि दीदी आपने रुला दिया. लेकिन सोशल मीडिया पर सिर्फ एक लाइन वायरल हुई और उसी के आधार पर मुझे जज किया जाने लगा."

'ना मैंने कभी गलत किया, ना ऐसा इरादा है'

चंद्रिका ने साफ कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी कोई गलत काम नहीं किया और न ही उनका ऐसा कोई इरादा था. उन्होंने कहा, "मैंने कभी कोई गलत काम नहीं किया है और न ही कभी ऐसा कुछ कहूंगी. मेरी बात को गलत मतलब में मत लीजिए. बाकी लोग जो समझना चाहें, वो उनके ऊपर है."

पोर्न वेबसाइट पर फोटो देखकर टूट गई थीं चंद्रिका

पॉडकास्ट के दौरान चंद्रिका ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि किसी पोर्न वेबसाइट या चैनल पर उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ये देखा तो वो पूरी तरह टूट गई थीं. उन्हें इतना बुरा लगा कि एक समय उनके मन में जिंदगी खत्म करने तक के ख्याल आने लगे. हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाला और परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया.

क्या था चंद्रिका का वायरल बयान?

कुछ समय पहले Shallu Nisha पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान चंद्रिका दीक्षित भावुक हो गई थीं. उसी दौरान उन्होंने कहा था, "मुझे कोई शर्म नहीं है. एक मां होने के नाते मैं बहुत बड़ी बात बोल रही हूं, मुझे नहीं पता लोग कैसे जज करेंगे. लेकिन अगर मुझे अपना बच्चा पालने के लिए सोना भी पड़ेगा तो मैं वो कर लूंगी, लेकिन बच्चा पालूंगी." चंद्रिका के इस बयान पर खूब बवाल हुआ था.

ये भी पढ़ें:Explainer: कभी सोचा है आखिर फिल्मों में कैसे शूट होता है डबल रोल? यहां जान लीजिए इसकी फुल डिटेल्स