'एयरलाइन लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं', अडानी ग्रुप ने चर्चाओं को बताया निराधार

Jul 24, 2026 09:21 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Adani Group Airline: बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप अपनी एयरलाइन कंपनी लाने का विचार कर रहा है
  • अडानी एंटरप्राइजेज ने सभी रिपोर्ट को निराधार बताया है
adani group denies to launch airline check

अडानी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लाने की रिपोर्ट्स को निराधार बताया है।

Adani Group Airline: अडानी ग्रुप अपनी एयरलाइन कंपनी नहीं लाने जा रही है। शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Ltd) ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया जिसमें दावा किया जा रहा था कि समूह जल्द ही कॉमर्शियल एविएशन बिजनेस में एंट्री करेगा। बता दें, मौजूदा समय में डिफेंस से लेकर पोर्ट तक अडानी ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है।

अडानी एंटरप्राइजेज ने अपने बयान में क्या कुछ कहा है?

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दिए गए बयान में कहा है कि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एयरलाइन बिजनेस में संभावनाओं को समूह तलाश रहा है। लेकिन यह पूरी तरह से निराधार है। कंपनी ने आगे कहा कि एयरलाइन बिजनेस में एंट्री का अबतक किसी भी प्रस्ताव पर कोई भी विचार नहीं किया गया है। इससे एक बात साफ हो गई है कि कंपनी एयरलाइन बिजनेस में नहीं उतरने जा रही है।

क्या था पूरा मामला

पिछले दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप ने सरकार से एयरलाइन से जुड़े नियमों में बदलाव करने की मांग की है। मौजूदा नियमों के अनुसार दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेटर्स किसी शेड्यूल्ड एयरलाइन कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं रख सकता है। बता दें, अडानी ग्रुप की तरफ से नवी मुंबई एयरपोर्ट को मैनेज किया जा रहा है। ऐसे में अगर अडानी समूह की तरफ से एयलाइन लॉन्च करने पर विचार बनाया जाता तो सबसे पहले मौजूदा नियमों में संसोधन की जरूरत पड़ती।

मौजूदा समय में अडानी एंटरप्राइजेज की तरफ से देश के 8 एयरपोर्ट्स सम्भाले जा रहे हैं।

इंडिगों ने क्या दी थी प्रतिक्रिया

देश के सबसे अधिक प्रॉफिट बनाने वाली एयरलाइन इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने गुरुवार को कहा था कि एयरपोर्ट ऑपरेटर्स अगर अपनी एयरलाइन्स लाने की अनुमति मिलती है तो यह हितो का टकराव होगा। अंततः ग्राहकों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों का प्रदर्शन

गुरुवार को कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 3010.45 रुपये के स्तर पर बीएसई में बंद हुए थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का दाम 30.86 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक साल में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 7.66 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में कम है। बता दें, 10 साल में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों की कीमतों में 5424.78 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें