कब खत्म होगा इंतजार! अगली बार मैदान पर कब उतरेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IND VS WI: रोहित शर्मा और विराट कोहली अब अगली बार कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? आइए इस आर्टिकल में आपको सीरीज का पूरा शेड्यूल और टाइम बताते हैं.

IND VS WI: रोहित शर्मा और विराट कोहली अब अगली बार कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? आइए इस आर्टिकल में आपको सीरीज का पूरा शेड्यूल और टाइम बताते हैं.

author-image

New Update

virat kohli rohit sharma when will play next odi match know date and time

विराट कोहली रोहित शर्मा Photograph: (Image Source: ANI)

IND VS WI: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इस वक्त एक्शन से दूर हैं और अपने-अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते नजर आते हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस को उन्हें खेलते देखने के लिए इंतजार करना पड़ता है. पिछली बार ये जोड़ी इंग्लैंड दौरे पर एक्शन में दिखी थी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि विराट और रोहित अगली बार कब और किस टीम के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं.

अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली?

रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगली बार टीम इंडिया की ओर से सितंबर में खेलते नजर आने वाले हैं. टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट और रोहित अब सिर्फ भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलेते हैं. ऐसे में टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज सितंबर में होगी, जहां एक बार फिर विराट और रोहित एक्शन में नजर आएंगे.

किस टीम के खिलाफ किस तारीख को खेलेंगे विराट-रोहित?

भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है. जी हां, 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए कैरेबियाई टीम भारत दौरे पर आने वाली है. ये सीरीज 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को होगा. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली 27 सितंबर को टीम इंडिया के लिए मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

इस सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद अगला मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को पंजाब के मोहाली में होगा. सीरीज के तीनों मुकाबले 2:00 बजे शुरू होंगे.

मैचतारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
पहला वनडे27 सितंबर 2026भारत 🇮🇳 vs वेस्टइंडीज 🇼🇸तिरुवनंतपुरमदोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे30 सितंबर 2026भारत 🇮🇳 vs वेस्टइंडीज 🇼🇸गुवाहाटीदोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे3 अक्टूबर 2026भारत 🇮🇳 vs वेस्टइंडीज 🇼🇸मोहाली (पंजाब)दोपहर 2:00 बजे

इंग्लैंड सीरीज में रोहित और विराट का प्रदर्शन 

रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर खेलते दिखे थे. इंग्लैंड में खेले गए 3 मैचों की 3 पारियों में विराट कोहली ने 144 रन बनाए. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 74 रन रहा है. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 13 चौके और 3 छक्के आए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3 मैचों की 3 पारियों में 175 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 138 है. उनके बल्ले से 19 चौके और 6 छक्के निकले हैं.

— BCCI (@BCCI) July 19, 2026

वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम होगी सीरीज

वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. ऐसे में उनके पास मेगा इवेंट से पहले अधिक मैच नहीं होंगे. इतना ही नहीं पिछले दिनों लगातार रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स सामने आईं. मगर, बीसीसीआई की ओर से क्लीयर कर दिया गया है कि अभी रोहित के रिटायरमेंट की कोई चर्चा नहीं है, ये सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाह मात्र है.

ये भी पढ़ें:किस्मत के धनी हैं कप्तान! श्रेयस अय्यर आज तोड़ेंगे 88 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ मैच में करना होगा एक छोटा सा काम