देश
'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति होगी जब्त, परीक्षा माफियाओं को भेजेंगे जेल', पेपर लीक पर सीएम योगी का सख्त संदेश
- Edited by: मोनू झा
- Updated Jul 25, 2026, 02:09 PM IST
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर में 489 करोड़ रुपये से अधिक की 125 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले परीक्षा माफियाओं को सख्त चेतावनी दी।
![]()
फतेहपुर में सीएम योगी का बड़ा बयान
Photo :
ANI
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहपुर दौरे (Fatehpur Development Projects) के दौरान युवाओं और छात्रों की सुरक्षा व उनके बेहतर भविष्य को लेकर सरकार का संकल्प दोहराया। जिले को 489 करोड़ रुपये से अधिक की 125 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए सीएम योगी ने साफ किया कि राज्य में परीक्षा में धांधली या पेपर लीक कराने वाले माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार पहले दिन से ही छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि जो भी भू-माफिया या परीक्षा माफिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसकी जगह केवल जेल होगी।
'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' की सीएम योगी ने की खुलकर तारीफ
सरकार ऐसे अपराधियों की संपत्ति जब्त करने से भी पीछे नहीं हटेगी। सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा परीक्षा में धांधली रोकने के लिए लाए जा रहे कड़े कानून और 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' की खुलकर तारीफ की और कहा कि इससे भारतीय युवाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।
अपनी सरकार के कामकाज का ब्योरा देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कड़े नियमों और पारदर्शिता के कारण ही राज्य सरकार अब तक नौ लाख से अधिक युवाओं को निष्पक्ष तरीके से सरकारी नौकरी दे सकी है। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले केवल भ्रष्टाचार, दंगे और ठेकेदारी का बोलबाला था, जिससे युवाओं का हक मारा जाता था।
बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य रहेंगे जारी-योगी आदित्यनाथ
फतेहपुर में हुए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिले में मेडिकल कॉलेज और आधुनिक स्कूल बन चुके हैं। 'एक जिला, एक उत्पाद' (ODOP) योजना के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य जारी रहेंगे और फतेहपुर के युवा हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करेंगे।
![]()
मोनू झाauthor
मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article