ब्लैक सी में बढ़ते खतरे के बीच भारत की एडवाइजरी, भारतीय नाविकों से सावधानी बरतने की अपील
यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण ब्लैक सी में व्यापारिक जहाजों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिसमें कई भारतीय नागरिकों की मौत हुई है. भारत सरकार ने इस क्षेत्र में काम करने या जाने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें सुरक्षा जोखिमों का आकलन करने, रोजगार की शर्तों की जांच करने और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है.

भारत ने जारी की एडवाइजरी
Share
यूक्रेन-रूस के बीच चल रही जंग के दौरान ब्लैक सी (Black Sea) में भी लगातार हमले हो रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में कई भारतीय की मौत हुई है. जिसको लेकर भारत सरकार ने चिंता जाहिर की है. इस बीच सरकार ने वहां काम करने वाले या नौकरी के लिए जाने की तैयारी कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
सरकार ने कहा है कि इस क्षेत्र में चलने वाले या यहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाज लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे का सामना कर रहे हैं. अप्रैल 2026 से ऐसे हमलों में बढ़ोतरी हुई है और इन घटनाओं में अब तक 5 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है.
भारत सरकार ने दी सलाह
भारत सरकार ने सलाह दी है कि सरकार की सलाह भारतीय नागरिक किसी भी व्यापारिक जहाज पर नौकरी स्वीकार करने से पहले उस रूट से जुड़े सुरक्षा जोखिमों का पूरा आकलन करें. सरकार ने कहा कि जहाज के रूट, किन-किन बंदरगाहों पर वह जाएगा, सुरक्षा व्यवस्था, बीमा और आपातकालीन इंतजामों की पूरी जानकारी नियोक्ता, भर्ती एजेंसी और शिप ऑपरेटर से लें.
Point of Contact, Embassy of India, Ukraine [email protected] [email protected] Our Emergency contact no. – +380933559958 Mr. Aji Kumar, SS ( Consular) @MEAIndia pic.twitter.com/2XolkORrcu
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) July 26, 2026
‘परिवार को यात्रा और रूट की जानकारी दें’
सरकार ने एडवाइजरी में कहा कि लोग यह सुनिश्चित करें कि रोजगार की शर्तों में चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन निकासी (Evacuation), स्वदेश वापसी (Repatriation) और मुआवज़े का स्पष्ट प्रावधान हो. अपने परिवार को यात्रा और जहाज़ के रूट की जानकारी दें एवं नियमित संपर्क बनाए रखें.
‘सुरक्षा निर्देशों का पालन करें’
सरकार ने कहा कि भारतीय समुद्री प्रशासन (DGMA), भारत सरकार और संबंधित समुद्री प्राधिकरणों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. खास तौर पर 23 जुलाई 2026 को जारी DGMA की सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है.
हेल्पलाइन नंबर किए जारी
इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर किसी भारतीय नागरिक को कांसुलर सहायता की आवश्यकता हो तो वह संबंधित भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकता है. विदेश मंत्रालय ने रूस और यूक्रेन में भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर भारतीय दूतावास, रूस: +7 9652773414, भारतीय दूतावास, यूक्रेन: +38 0933559958 भी शेयर किए हैं. जरूरत पड़ने पर लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

शिवांग माथुर
शिवांग माथुर टीवी 9 भारतवर्ष में एसोसियेट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं.
Read More
Follow Us