श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
-
Written By:
अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 27, 2026 | 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार
India vs Sri Lanka Test Series: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले वाशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं, जबकि हर्षित राणा और नीतिश रेड्डी के खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

वाशिंगटन सुंदर, फोटो (सो. सोशल मीडया)
विस्तार
Washington Sundar Out India vs Sri Lanka Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे की शुरुआत से पहले ही चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण गाले में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है।
वाशिंगटन सुंदर की चोट ने बढ़ाई चिंता
बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों के अनुसार, वाशिंगटन सुंदर के पैर में लगी चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। यह चोट उन्हें इसी महीने भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी थी। सुंदर फिलहाल पुनर्वास की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और मेडिकल टीम ने बताया है कि वे पूरी तरह से फीट के बाद ही कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सुंदर का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वे निचले क्रम में बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन विभाग में भी मजबूती प्रदान करते हैं।
हर्षित राणा और नीतिश रेड्डी पर भी संशय
टीम के लिए चिंता केवल सुंदर तक सीमित नहीं है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और नीतिश कुमार रेड्डी भी चोटिल हैं। बीसीसीआई सूत्रों का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों का पूरी सीरीज में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। अगर ये दोनों बाहर होते हैं, तो टीम के पास तेज गेंदबाजी और ऑलराउंडर के विकल्पों में कमी आ सकती है।
इसके अलावा, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस पर भी नजर रखी जा रही है, हालांकि मेडिकल टीम को उम्मीद है कि वे समय पर रिकवर कर लेंगे।
WTC के लिहाज से अहम है सीरीज
भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज जीतना अनिवार्य है, क्योंकि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बनी रहना चाहती है। खिलाड़ियों की चोट ने टीम के संतुलन को प्रभावित किया है। सुंदर की अनुपस्थिति में रवींद्र जडेजा का बतौर फिंगर स्पिनर खेलना लगभग तय है। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल या मानव सुथार को मौका मिल सकता है।
बुमराह की फिटनेस पर भी नजर
टीम के स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल 30 जुलाई तक आराम पर हैं। इसके बाद वे बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में अपनी फिटनेस रिपोर्ट देंगे। यदि बुमराह फिट नहीं पाए जाते हैं, तो कप्तान शुभमन गिल को प्रसिद्ध कृष्णा जैसे विकल्पों की ओर रुख करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:- CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
वहीं, बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी के बाद, तीसरे नंबर पर सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल दिख सकते हैं। कप्तान शुभमन गिल चौथे और ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर कमान संभालेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गाले में, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो (SSC) में खेला जाएगा।
