चलती स्कूटी पर लेटकर कर रहा था खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने मांगी पूरी जानकारी

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Jul 27, 2026 | 03:29 PM IST

विज्ञापन

सार

Scooty Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर एक युवक का चलती स्कूटी पर लेटकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए घटना की तारीख और समय की जानकारी मांगी है।

Delhi Police sought details after a viral video showed a man performing a dangerous stunt while lying on a moving scooter.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Scooty Dangerous Stunt : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वायरल क्लिप में एक युवक चलती स्कूटी पर बेहद जोखिम भरे अंदाज में लेटा हुआ नजर आता है। वह सीट पर सामान्य तरीके से बैठने की बजाय पूरी तरह लेटकर किसी सुपरहीरो की तरह पोज देता दिखाई देता है।

इस दौरान स्कूटी सड़क पर चल रही होती है, जिससे हादसे का खतरा साफ नजर आता है। वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई और कहा कि ऐसे स्टंट न सिर्फ स्टंट करने वाले की बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में डाल सकते हैं।

Thank you, kindly mention date, time and place. — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 26, 2026

चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @dbabuadvocate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। पोस्ट में वीडियो के साथ स्कूटी का नंबर भी साझा किया गया और दिल्ली पुलिस को टैग किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी देने के लिए धन्यवाद कहा और घटना की तारीख, समय तथा स्थान की जानकारी मांगी ताकि मामले की जांच की जा सके।

इसके जवाब में पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा कि समय और तारीख की जानकारी संबंधित व्यक्ति के मोबाइल से भी निकाली जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 5 जुलाई को अपलोड किया गया था। हालांकि, इस खबर के लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की है या नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

ये खबर भी पढ़ें : बिहार बंद में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल VIDEO के बाद बड़ा एक्शन, जांच तेज

वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने मांगी पूरी जानकारी

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने कहा कि वायरल होने के लिए इस तरह की जानलेवा हरकतें करना बेहद गलत है। कुछ यूजर्स ने मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दूसरे लोग भी इस तरह के स्टंट करने से बचें।

वहीं कई लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह के स्टंट से दूर रहने की सलाह दी। विशेषज्ञ भी समय-समय पर चेतावनी देते रहे हैं कि चलती गाड़ी पर स्टंट करना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना किसी भी तरह उचित नहीं माना जा सकता।

Follow Navbharatlive whatsapp