रीलबाज तीन बहनों की कैमरामैन से शादी फर्जी निकली: अमरोहा में बोलीं- फॉलोअर बढ़ाने के लिए वीडियो बनाया था, गलती हो गई - Amroha News
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Amroha
Amroha Sisters Marriage Controversy | Social Media Prank Video Statement
रीलबाज तीन बहनों की कैमरामैन से शादी फर्जी निकली:अमरोहा में बोलीं- फॉलोअर बढ़ाने के लिए वीडियो बनाया था, गलती हो गई
रोहित प्रजापति | अमरोहा10 घंटे पहले
कॉपी लिंक
अमरोहा में 3 बहनों ने कैमरामैन से शादी फॉलोअर बढ़ाने के लिए की थी। सोमवार सुबह 11 बजे बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने तीनों लड़कियां पेश हुईं। अपनी गलती मानते हुए कहा कि ये शादी सोशल मीडिया प्रैंक थी। शादी का वीडियो पोस्ट करने पर लोग बहुत ज्यादा ट्रोल कर रहे थे। इसलिए हमने इतने दिनों तक झूठ बोला।
बहनों का कहना है कि हमें शुरू में ही इसके बारे में बता देना चाहिए था। शादी का वीडियो 17 जुलाई को बनाया गया था। CWC ने 4 घंटे पूछताछ करने और डॉक्यूमेंट्स जमा कराने के बाद सभी को घर भेज दिया। इस दौरान लड़कियों मां-पिता और भाई भी मौजूद रहे।
CWC कमेटी के 3 सदस्यों ने लड़कियों से 4 घंटे पूछताछ की।
अब शादी की 3 तस्वीरें देखिए…
हसनपुर स्थित मंदिर परिसर में कैमरामैन के साथ तीनों बहनों ने शादी से पहले हवन-पूजन किया था।
इसके बाद कैमरामैन ने बारी-बारी से तीनों बहनों की मांग भरी थी।
आखिर में तीनों बहनों ने कैमरामैन विकास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
वीडियो बनाने में मदद करता था लड़का
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में धौरिया गांव की रहने वाली अलका (20) और संतोष सगी बहनें हैं। जबकि देविका (19) उनकी मौसी की लड़की है। तीनों एक साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम-फेसबुक पर पोस्ट करती हैं। श्यामपुरी गांव का रहने वाला विकास उर्फ विक्कू इनका कैमरामैन है। 17 जुलाई को एक वीडियो सामने आया, जिसमें विकास तीनों बहनों के साथ शादी करता दिखाई दिया।
खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं
पुलिस से भी झूठ बोला था
इसके बाद से लगातार यह मामला सुर्खियों में आ गया। तीनों बहनों के फॉलोअर बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने तीनों लड़कियों और उनके कैमरामैन को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस से भी उन्होंने यही कहा कि वो लोग साथ रहना चाहती हैं। इसीलिए एक ही लड़के से शादी की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई वीडियो पोस्ट कर लड़कियों ने अपनी शादी को असली बताया।
ये वीडियो तीनों बहनों ने 24 जुलाई (शुक्रवार) को पोस्ट किया था। उनका कहना था कि हम लोग साथ में सुसाइड कर लेंगे।
वीडियो बनाकर सुसाइड की धमकी दी
तीनों बहनों ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो चारों लोग सुसाइड कर लेंगे। इसी बीच एक बहन संतोष उर्फ छवि की हाईस्कूल की मार्कशीट सामने आई। इसमें उसकी डेट ऑफ बर्थ 2011 पड़ी थी। लड़की के नाबालिग होने पर CWC ने 24 जुलाई को नोटिस जारी कर दिया।
नकली शादी के बाद तीनों लड़कियां विकास के साथ लगातार वीडियो पोस्ट कर रही थीं।
बड़ी बहन बोली- हमसे गलती हो गई
सबसे बड़ी बहन अलका ने बताया- सोशल मीडिया पर लोग प्रैंक वीडियो बनाते थे। हमने सोचा कि हम एक शादी वाला प्रैंक करते हैं। 17 जुलाई को हमने शादी वाला एक वीडियो शूट किया। उससे पहले हमने सबूत के तौर पर एक और वीडियो शूट किया था। जिससे हम बाद में यह साबित कर सकें कि हमने प्रैंक किया है। हमें पता नहीं था कि हमारी शादी का वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा और हम फंस जाएंगे। हमें इतना लंबा प्रैंक नहीं चलाना चाहिए था। हमसे गलती हुई है, तो उसके लिए 'सॉरी'।
लड़कियों ने पुलिस के सामने भी झूठ बोला था। कहा था कि हमने अपनी मर्जी से शादी की है।
छोटी बहन बोली- सोशल मीडिया से कमाई नहीं हो रही
छोटी बहन देविका का कहना है- यूट्यूब पर अभी हमने थोड़े दिन पहले ही काम शुरू किया। वहां हमारे 11 हजार फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर प्रैंक से पहले हमारे साढ़े चार लाख फॉलोअर्स थे, जो अब 5 लाख हो गए हैं। अभी हमारी इससे कोई कमाई नहीं होती है। हम गलती मानते हैं कि हमें शादी का इतना लंबा प्रैंक नहीं चलाना चाहिए था।
फर्जी शादी के बाद से तीनों लड़कियां और कैमरामैन विकास पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
कमेटी ने 4 घंटे पूछताछ के बाद वापस भेजा
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने बताया- बच्चियों ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने शादी नहीं की है। केवल एक प्रैंक वीडियो बनाया था। वीडियो केवल अपने फॉलोअर बढ़ाने के लिए था। डॉक्यूमेंट्स जमा कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
सोशल मीडिया पर पहले से फेमस हैं तीनों बहनें
रीलबाज बहनों का इंस्टाग्राम पर राजपूत गर्ल के नाम से अकाउंट है। इसमें उन्होंने अब तक 981 पोस्ट किए हैं। उनके 4 लाख 72 हजार फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट पर 16 जुलाई तक फनी वीडियोज पोस्ट किए जाते थे, जिनमें मिलियन में व्यूज आते थे।
इंस्टाग्राम के वीडियो में कभी तीनों बहनें साथ दिखती थीं, कभी अलग-अलग पोस्ट करती थीं। कैमरामैन विकास भी अक्सर उनके वीडियो में दिखाई देता था। शादी के बाद से ये लोग अब तक 12 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं, जिनमें 40 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।
------------------------
यह खबर भी पढ़ें…
प्रेमी ने फंदा लगाया, 5 घंटे बाद प्रेमिका भी लटकी:बाराबंकी से मुंबई भागना चाहते थे, घरवाले दोनों को रेलवे स्टेशन से मनाकर लाए थे
बाराबंकी में सोमवार सुबह प्रेमी और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ने करीब 5 घंटे के भीतर अलग-अलग जगह आत्महत्या की। एक दिन पहले दोनों मुंबई भागने के लिए घर से निकले थे, लेकिन पुलिस और रेलवे अधिकारियों की सूचना पर घरवाले समझा-बुझाकर उन्हें वापस घर ले आए थे। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
BJP विधायकों पर सवार हुआ कुंभकरण: एक्सप्रेस-वे पर मंत्रीजी की बात टाली गई, जूते खाकर मनचला टीचर खो गया1:47
कॉपी लिंक
शेयर
यूपी में मकान ढहा, सरकारी स्कूल नदी में समाया: 25 शहरों में बारिश; मगरमच्छ ने कुत्ते को मार डाला, 5 फीट सड़क धंसी
1:16
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर इन्वेस्टिगेशन
आप आटा खा रहे हैं या सफेद पत्थर: यूपी की फैक्ट्रियों में गेहूं के साथ पत्थर की पिसाई, मजदूर बनकर रिपोर्टर का खुलासा3:54
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एनालिसिस
'NEET आंदोलन' कितना बड़ा गेमचेंजर: जंतर-मंतर पर राहुल-अखिलेश साथ; क्या यूपी में मिलेगा सियासी फायदा2:47