एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में वो मुंबई के एक कैफे में नजर आ रही है. इस दौरान वो क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल संग स्पॉट हुईं.
मृणाल ठाकुर की वायरल वीडियो
मृणाल को हाल ही में बांद्रा वेस्ट के कैफे Boojee में देखा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल कैफे से बाहर निकलते हैं और अपनी गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं. वहीं मृणाल कैफे के अंदर ही रहती हैं. वीडियो में मृणाल को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया. उन्होंने साइड पार्टेड हेयर स्टाइल में दिखीं और उन्होंने नौ मेकअप लुक किया.
मृणाल और यशस्वी के इस वीडियो को देखने के बाद उनके अफेयर की खबरें चर्चा में आ गई हैं. यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों की डेटिंग को लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है. दोनों ने इन खबरों पर रिएक्ट भी नहीं किया है. बता दें कि यशस्वी और मृणाल में 9 साल का एज गैप है. मृणाल 33 साल की हैं और यशस्वी 24 साल के हैं.
यशस्वी की बात करें तो वो इंडियन क्रिकेट का प्रॉमिनेंट फेस हैं. 2023 में उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया था.
'चेन्नई लव स्टोरी' का बॉक्स ऑफिस, बनी किरण अब्बावरम की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Yashasvi Jaiswal dating Mrunal Thakur?😳 pic.twitter.com/dnr4FNSaEc
— Wickets Hitting (@offpacedelivery) July 26, 2026
इन टीवी शोज में दिखीं मृणाल ठाकुर
वहीं मृणाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने टीवी शोज और मराठी फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी. मृणाल ठाकुर को शो 'कुमकुम भाग्य' से नेम-फेम मिला था. इस शो में वो साइड रोल में थीं. वो लीड कैरेक्टर की बहन के किरादर में दिखी थीं. हालांकि, इस शो के बाद मृणाल की किस्मत बदल गई. इसके अलावा वो मुझसे कुछ कहती...ये खामोशियां, अर्जुन, बॉक्स क्रिकेट लीग 1, नच बलिए 7, मेड इन हैवेन 2 जैसे शोज में दिखीं.
उनके फिल्मी करियर की बात करें तो 2014 में उन्होंने मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वो फिल्म 'हैलो नंदन' में दिखी थीं. इसके अलावा वो Vitti Dandu और सुराज्य में नजर आईं.
2018 में उन्होंने लव सोनिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया. वो सुपर 30, बाटला हाउस, घोस्ट स्टोरीज, तूफान, धमाका, जर्सी जैसी फिल्मों में दिखीं. उन्होंने 'सीता रामम' में भी लीड रोल प्ले किया. इस फिल्म में उनके रोल को बहुत पसंद किया गया. फिल्म में वो दुलकर सलमान के अपोजिट रोल में थीं.
'जन नायकन' का वर्ल्डवाइड तूफान, 200 Cr क्लब में एंट्री, 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
इन फिल्मों में दिखेंगी मृणाल ठाकुर
वो गुमराह, सेल्फी, लस्ट स्टोरी 2, पीपा, आंख मिचोली. हे नन्ना, द फैमिली स्टार, कल्कि 2898 एडी, सन ऑफ सरदार 2, दो दीवाने शहर में, डकैत: ए लव स्टोरी, है जवानी तो इश्क होना है में नजर आ चुकी हैं. अब उनके हाथ में दो फिल्में हैं. वो 'पूजा मेरी जान' और 'राका' में नजर आएंगी. मृणाल की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं. राका को एटली कुमार बना रहे हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादिकोण भी दिखेंगे.