टीम इंडिया के कोच ने छोड़ा अपना पद? जानिए अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला

Ryan ten Doeschate : भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच टेन डोएशेट ने अपना पद छोड़ दिया है. आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया के खबरा प्रदर्शन के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है.

Ryan ten Doeschate : भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच टेन डोएशेट ने अपना पद छोड़ दिया है. आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया के खबरा प्रदर्शन के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है.

author-image

New Update

Ryan ten Doeschate

Ryan ten Doeschate Photograph: (ANI)

Ryan ten Doeschate : इंडियन क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने अपना पद छोड़ दिया है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबकि रयान टेन डोएशेट ने आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया के क्लीन स्वीप होने के बाद ये फैसला लिया है. उनके अचानक ये फैसला लेने से क्रिकेट जगत में सभी लोग हैरान रह गए हैं. वहीं ये इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस के लिए भी बड़ा झटका है. क्योंकि हेड कोच गौतम गंभीर की सिफारिशों के बाद रयान टेन डोएशेट को टीम इंडिया का सहायक कोच बनाया गया था. 

टेन डोएशेट ने छोड़ा टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच का पद

नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेट रयान टेन डोएशेट बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए जाने जाते थे. 46 साल का डच ऑलराउंडर टीम इंडिया में असिस्टेंट कोच बनने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोच के तौर पर नजर आ चुका था. वो कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने जुलाई 2024 में टीम इंडिया में सहायक पद का कोच संभाला था.

🚨 RYAN DOESCHATE HAS LEFT INDIAN TEAM'S ROLE AS ASSISTANT COACH ❌

He is set to join Kolkata Knight Riders for IPL 2027. [Espn Cricinfo] pic.twitter.com/UlHrHalAJG

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 28, 2026

KKR के कोच बन सकते हैं रयान टेन डोएशेट?

अब जुलाई 2026 में लगभग 2 साल बाद टीम इंडिया के सहायक कोच का पद छोड़ने का फैसला किया है. रिपोट्स की मानें तो उनके टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच के पद छोड़ने के बाद फिर से इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच बनने की बात कही है. अब वो आईपीएल 2027 से पहले केकेआर के कोच बन सकते हैं. 

Ryan ten Doeschate has stepped down as India's men's assistant coach following the white-ball tour of England

Cricinfo understands he will return to KKR in a coaching role pic.twitter.com/s2a5cgNdyc

— Cricinfo (@cricinfo) July 28, 2026

रिपोट के मुताबकि असिस्टेंट कोच टेन डोएशेट ने इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल सीरीज के बाद अपना पद छोड़ दिया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने जाने की और सहायक कोच का पद छोड़ने की जानकारी दी थी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अब टेन डोएशेट आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में कोचिंग रोल में शामिल होंगे. 

क्या रयान टेन डोएशेट को इस वजह से छोड़ना पड़ा पद? 

आपको बता दें कि, नीदरलैंड के पूर्व कप्तान टेन डोएशेट पर तब तलवार लटकी थी, जब इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हार गई थी. आयरलैंड से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी 4-0 से क्लीन स्वीप हो गई थी. इसके बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की एक रिव्यू मीटिंग रखी थी. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, उसके बाद ही उन्हें हटाने का फैसला किया गया है. 

पिछेल कुछ समय में टीम इंडिया में खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ-साथ पूरी टीम मैनेजमेंट में मनमुटाव की खबरें सामने आई हैं. टीम इंडिया का हेड कोच गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ के बाद बनाया गया था. गंभीर ने टीम इंडिया के थिंक-टैंक बैटिंग और फील्डिंग दोनों डिपार्टमेंट में कोचिंग रोल निभाने के लिए टेन डोएशेट और अभिषेक नायर को चुना था. अभिषेक नायर विवादों के बाद पहले ही टीम इंडिया से अलग हो गए थे. अब टेन डोएशेट भी अपना पद छोड़ चुके हैं.

🚨 REPORTS: Ryan ten Doeschate has stepped down as Team India's Assistant Coach. ❌

The former Netherlands all-rounder is reportedly set to return to the IPL, with Kolkata Knight Riders emerging as his likely destination for IPL 2027.

[ESPNcricinfo] pic.twitter.com/8nALJ2O7XB

— Shubh 🏏 (@HexaStatz) July 28, 2026

कैसा रहा टेन डोएशेट का कार्यकाल

 टेन डोएशेट ने बतौर प्लेयर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दो आईपीएल टाइटल (2012 और 2014) जीते थे. केकेआर ने 2022 में फील्डिंग कोच उनको बनाया था. 2024 तक कोचिंग सेट-अप का हिस्सा थे. तब केकेआर के गंभीर मेंटर थे. टेन डोएशेट के असिस्टेंट कोच के तौर पर रहने के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने 2025 एशिया कप जीता और 2026 मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाया. उनके कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारी और घर पर न्यूजीलैंड (0-3) और साउथ अफ्रीका (0-2) सीरीज हारी थी. 

ये भी पढें :हो गया तय! 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कौन होंगे टीम इंडिया के 11, शमी और सिराज समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह