Pova AI Buds Pro भारत में 14 अगस्त को लॉन्च होंगे। इनमें AI Meeting Summary, 78 भाषाओं में AI Translation, 48dB Hybrid ANC, 8 माइक्रोफोन, 40 घंटे की बैटरी और IP55 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। जानें पूरी डिटेल।

Pova AI Buds Pro India Launched Date

Pova AI Buds Pro: 14 अगस्त लॉन्च होंगे धांसू ईयरबड्स, 78 भाषाओं में AI Translation के साथ मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स।

  • Published: 07 Aug 2026, 03:52 PM IST
  • Last Updated: 07 Aug 2026, 03:52 PM IST

Pova ने अपने पहले ऑडियो प्रोडक्ट Pova AI Buds Pro की भारत लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के ये AI ईयरबड्स 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे और Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है। Pova का दावा है कि यह भारत के पहले AI ईयरबड्स होंगे, जिनमें AI Meeting Summary, 78 भाषाओं में AI Translation, 48dB Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) और 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Pova AI Buds Pro का डिजाइन
लॉन्च से पहले Amazon माइक्रोसाइट पर Pova AI Buds Pro का डिजाइन सामने आया है। ईयरबड्स का लुक Pova स्मार्टफोन्स से प्रेरित है। इसके चार्जिंग केस में ग्लॉसी फिनिश दी गई है और इसमें एक लाल (Red) बटन भी मौजूद है, जिससे Quick Note Recording फीचर को तुरंत एक्टिव किया जा सकेगा।

AI फीचर्स होंगे खास
Pova AI Buds Pro में कई एडवांस AI फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें AI Meeting Summary शामिल है, जो मीटिंग की ऑटोमैटिक समरी तैयार करेगा। इसके अलावा यूजर्स को 78 भाषाओं में AI Translation का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यूजर एक भाषा में नोट्स बना सकेंगे और दूसरी भाषा में मीटिंग मिनट्स तैयार कर पाएंगे।

ईयरबड्स में Quick Notes फीचर के साथ इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलेगी, जिसमें बिना फोन के सीधे 4 घंटे तक ऑडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Series: अगले महीने आ रहे प्रीमियम Apple फोन, मिलेगा 48MP कैमरा और A20 चिप; देखें डिटेल

मिलेंगे 8 माइक्रोफोन और 48dB ANC
Pova AI Buds Pro में 8 माइक्रोफोन सेटअप दिया जाएगा। इसमें Feedforward Microphones, In-call Microphones और Voice Pickup Unit (VPU) शामिल होंगे, जिससे कॉलिंग और वॉयस रिकॉर्डिंग बेहतर होगी।

इसके अलावा ईयरबड्स में 48dB Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) का सपोर्ट मिलेगा, जो बाहरी शोर को काफी हद तक कम करेगा। साथ ही Dual Device Pairing फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर बिना दोबारा कनेक्ट किए स्मार्टफोन और लैपटॉप/PC के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे।

बैटरी और अन्य फीचर्स
कंपनी का दावा है कि Pova AI Buds Pro एक बार चार्ज करने पर कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देंगे। इनमें USB Type-C वायर्ड चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

धूल और पानी से सुरक्षा के लिए ईयरबड्स और चार्जिंग केस को IP55 रेटिंग दी गई है। फिलहाल कंपनी ने Pova AI Buds Pro की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस का ऐलान 14 अगस्त को लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा।