हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक में अभिनय का लोहा मनवाने वाले 'गजिनी' और 'लगान' फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसकी जानकारी उन ...और पढ़ें

'गजिनी' एक्टर प्रदीप रावत का हुआ निधन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से एक बेहद ही दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। 'लगान', 'गजनी', 'इंसाफ' और 'छावा' जैसी कई सफल फिल्मों में अपने शानदार किरदारों से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रदीप रावत के निधन की जानकारी उनके साथ फिल्म 'लगान' में काम करने वाले को-स्टार यशपाल शर्मा ने शेयर की है।
यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
'गजनी' फेम एक्टर के निधन की जानकारी शेयर करते हुए यशपाल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "प्रदीप रावत... हमारे गजनी और लगान के देवा, रेस्ट इन पीस।" प्रदीप एक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में उनके मैनेजर ने बताया, "उनका 4 अगस्त को तकरीबन 6 और साढ़े छह बजे के बीच निधन हुआ है। चार साल पहले उनका कैंसर ठीक हो गया था, लेकिन डेढ़ महीने पहले फिर वह लौट आया। वह एक महीने से हॉस्पिटल में एडमिट थे। उनकी अचानक प्लेटेट्स गिरने लगी थीं, उसके बाद वह रिकवर नहीं हो पाए।"
उनके मैनेजर ने यह भी कन्फर्म किया कि प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को होगा और उनके पार्थिव शरीर को उनके गोरेगांव स्थित घर पर रखा जाएगा।

इसके अलावा सोनू सूद ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की और लिखा, "भगवान आपकी आत्मा को शांति दे प्रदीप भाई...आप बहुत याद आओगे।"
एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड, यह कैसे हुआ, क्या वह बीमार थे, यह सच में बहुत दिल तोड़ने वाली न्यूज है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "रेस्ट इन पीस सर। आपने महाभारत में जो अश्वत्थामा का किरदार अदा किया, लगान में देवा सिंह सोडी और गजनी में जो विलेन का किरदार निभाया, वे सभी हमारे फेवरेट हैं। मैं आपको बहुत मिस करूंगा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ओह, बेहद दुखद खबर! भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

हिंदी के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में भी किया काम
प्रदीप रावत के करियर की बात करें तो उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषा की फिल्में की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में डिंपल कपाड़िया की फिल्म 'ऐतबार' से की थी, इसके बाद वह 'मेरी जंग', 'आप के साथ', 'समुंदर', 'काश', 'इंसाफ', 'मर मिटेंगे' जैसी फिल्मों में नजर आए। उनकी आखिरी फिल्म हिंदी भाषा में विक्की कौशल के साथ फिल्म 'छावा' थी, जिसमें उन्होंने येसाजी कनक का किरदार निभाया था।

तेलुगु में उन्होंने साल 2004 में कदम रखा था और 'स्ये', 'भद्र', 'जगपति' जैसी फिल्में कीं। तेलुगु भाषा में उनकी आखिरी फिल्म साल 2026 में 'गायापद्दा सिम्हाम' रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी खूब नाम कमाया। वह सिनेमा के वन ऑफ द बेस्ट विलेन के रूप में काफी लोकप्रिय हुए।