Published: Wednesday, August 5, 2026, 10:51 [IST]
Pradeep Rawat Funeral: बॉलीवुड के फेमस एक्टर प्रदीप रावत के मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदीप रावत ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं पिछले एक महीने से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 74 साल की उम्र में प्रदीप रावत ने गत 4 अगस्त 2026 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
फेमस एक्टर प्रदीप रावत की कैंसर से मौत
लोगों की मानें को प्रदीप रावत इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा थे, ऐसे में उनकी मौत से बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा है। फिलहाल आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटोज शेयर कर उन्हें और उनके शानदार अभिनय को याद भी कर रहे हैं।
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
-कहा जा रहा है कि एक्टर प्रदीप रावत को आखिरी विदाई उनके परिवार और करीबियों की मौजूदगी में दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिवंगत एक्टर प्रदीप रावत को आज यानी 5 अगस्त 2026 को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित इम्पीरियल हाइट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-इस दौरान प्रदीप रवात का परिवार और करीबी लोग मौजूद होंगे। जानकारी के अनुसार प्रदीप रावत ने 2 शादियां की थीं। पहली पत्नी के साथ उनका शादी के साढ़े 5 महीने बाद ही तलाक हो गया था। एक्टर ने अपनी पहली पत्नी का नाम कभी भी लोगों के सामने रिवील नहीं किया। इसके बाद प्रदीप रावत ने दूसरी शादी कल्याणी से की, जो कि साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
कौन देगा एक्टर को मुखाग्नि?
प्रदीप रावत का एक बेटा भी है, जिसका नाम विक्रमादित्य रावत है। प्यार से एक्टर उसे विक्रम रावत बुलाते थे। विक्रम क्या करता है, इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि उनका बेटा ही पिता को मुखाग्नि देगा।
यशपाल शर्मा ने दी निधन की जानकारी
टीवी से लेकर साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड तक लोगों के दिलों में अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले एक्टर प्रदीप रावत के निधन की खबर से उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं। कहा जा रहा है कि इस दुखद खबर की जानकारी उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने उनके फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि नेपाली एक्ट्रेस विपना थापा ने भी एक्टर की मौत की पुष्टि की थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके निधन पर दुख भी जता रहे हैं।
प्रदीप रावत का शानदार फिल्मी करियर
-प्रदीप रावत ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करे थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी जंग' से की थी। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार बहुत छोटा था।
-इसके बाद प्रदीप रावत ने बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में 'अश्वत्थामा' का किरदार निभाया था। वहीं साल 2005 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'गजनी' में प्रदीप रावत ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। ये फिल्म साउथ और बॉलीवुड दोनों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।