Premium Helmet: भारत में बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए हेलमेट सबसे जरूरी सेफ्टी गियर में से एक है। इसी को ध्यान में रखते हुए Vega के प्रीमियम ब्रांड ने नया हेलमेट लॉन्च किया है।

Axor MX Carbon Fibe

एक्सर एमएक्स कार्बन फाइबर हेलमेट लॉन्च

  • Published: 21 Aug 2026, 08:44 PM IST
  • Last Updated: 21 Aug 2026, 08:44 PM IST

Premium Helmet: भारत में सड़क हादसों में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन शामिल होते हैं। ऐसे में बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। खासतौर पर प्रीमियम सेगमेंट में हल्के और बेहतर सुरक्षा वाले हेलमेट की मांग को देखते हुए Vega के प्रीमियम ब्रांड एक्सर ने एमएक्स कार्बन फाइबर हेलमेट भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह फुल-फेस हेलमेट कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है और अपने हल्के वजन के लिए खास है। आइए जानते हैं इसकी सिक्योरिटी, कीमत और खासियतें।

लॉन्च हुआ नया हेलमेट
Axor ने भारत में अपने प्रीमियम हेलमेट लाइनअप के तहत एमएक्स कार्बन फाइबर को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इसे खासतौर पर हल्के वजन और बेहतर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह फुल-फेस हेलमेट है, जो राइडर के सिर को बेहतर कवरेज देने के साथ प्रीमियम डिजाइन भी प्रदान करता है।

सिर्फ 1050 ग्राम है वजन
एक्सर एमएक्स कार्बन फाइबर की सबसे बड़ी खासियत इसका वजन है। इसका वजन सिर्फ 1050 ग्राम है, जिससे लंबे समय तक राइडिंग के दौरान भी इसे पहनना अपेक्षाकृत आरामदायक रह सकता है। हेलमेट के निर्माण में 3K कार्बन फाइबर, एरामिड फाइबर और एयरोस्पेस-ग्रेड फाइबरग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसे ग्राहकों के लिए तीन अलग-अलग साइज में उपलब्ध कराया गया है।

सुरक्षा के लिए मिले ये सर्टिफिकेशन
सुरक्षा के लिहाज से एक्सर एमएक्स कार्बन फाइबर हेलमेट को DOT और ECE सर्टिफिकेशन प्राप्त है। ये सर्टिफिकेशन हेलमेट की सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने को दर्शाते हैं। फुल-फेस डिजाइन के कारण यह सिर के साथ चेहरे के हिस्से को भी कवर करता है।

इतनी है कीमत
एक्सर एमएक्स कार्बन फाइबर को भारतीय बाजार में 20,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। प्रीमियम सामग्री, हल्के वजन और सुरक्षा सर्टिफिकेशन के कारण यह हेलमेट उन राइडर्स को आकर्षित कर सकता है, जो बेहतर सुरक्षा के साथ प्रीमियम प्रोडक्ट की तलाश में हैं।

(मंजू कुमारी)