Sun, 23 Aug 2026 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Aug 2026 11:14 AM IST
सार
Priyanka Chopra And Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि वह क्या वजह रही, जिसके चलते उनका रिश्ता उनके पति से और मजबूत हो गया। हाल ही में वह 'साइकिल ऑफ लव' के प्रीमियर में पहुंची थीं।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी अदाकारी के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अपने पति निक जोनस के साथ अक्सर शानदार तस्वीरें शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि अगर निक ने भारतीय संस्कृति की कद्र नहीं की होती तो वह उनसे प्यार नहीं करतीं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
निक से क्यों बेहतर हुआ प्रियंका का रिश्ता?
- प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ अपनी सांस्कृतिक समझ के बारे में बात की है।
- उन्होंने कहा कि जब दो लोग अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं, तो एक-दूसरे की जड़ों का सम्मान करना जरूरी होता है।
- अभिनेत्री ने माना कि भारतीय संस्कृति को अपनाने उनके रिश्ते के लिए अच्छा रहा है।
- अभिनेत्री ने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में दयालुता के महत्व पर भी जोर दिया।
निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों पर सख्त हुए गोविंदा; जारी किया नोटिस; दोषियों से लिया जाएगा इतने करोड़ का हर्जाना
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
संस्कृति पर क्या बोलीं प्रियंका?
इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में प्रियंका ने कहा 'मुझे नहीं पता कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो क्या मैं उनसे प्यार करती। किसी भी दो संस्कृति वाली कहानी या रिश्ते में यह एक बड़ी बात होती है। मुझे लगता है कि अपने पार्टनर की जड़ों का सम्मान करना बहुत जरूरी है।'
प्रियंका और निक अक्सर एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर होने के साथ-साथ उन परंपराओं और कल्चर को अपनाने के बारे में बात करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
'साइकिल ऑफ लव' के प्रीमियर में पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'साइकिल ऑफ लव' के प्रीमियर के लिए न्यूयॉर्क में थीं, जो एक डॉक्यूमेंट्री है। इसके लिए उन्होंने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। यह फिल्म के. महानंदिया और लोटा वॉन शेडविन की असल जिंदगी की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिन्होंने साथ रहने के लिए दशकों पहले कई देशों की यात्रा की थी।
विज्ञापन
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nickjonas
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 2027 में संक्रांति के दौरान रिलीज होगी। इससे प्रियंका तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी।
प्रियंका प्राइम वीडियो सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नादिया सिन्ह के रोल में भी वापसी कर रही हैं। इसके अलावा, वह साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लूफ्लाई' में रसेल क्रो के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।