PUC Certificate Test:आज के समय में लगभग हर किसी के पास कोई न कोई वाहन जरुर होता है, किसी के पास स्कूटी तो किसी के पास बाइक, कार, ट्रक जैसे वाहन होते हैं। इससे वायु प्रदूषण भी बहुत फैल रहा है। ऐसे में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट ( PUC Certificate) बनवाना बहुत जरुरी है, क्योंकि कई जगह अगर आपके पास PUC सर्टिफिकेट नहीं होगा तो टीजल, पेट्रोल नहीं मिलेगा। अगर आप PUC सर्टिफिकेट बनवाने जाते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें नहीं PUC टेस्ट फेल हो जाएगा और एमिशन रीडिंग (Emission Reading) गलत आएगी। आइए जाने किन बातों का रखें ध्यान।
PUC सर्टिफिकेट बनवाने से पहले करें ये काम
आप जब अपनी गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट (Pollution certificate) बनवाने जाएं तो जाने से पहले इंजन को कुछ देर चालू रखकर गर्म कर लें और साइलेंसर की नमी या गंदगी को साफ कर लें, जिससे बिल्कुल सही एमिशन रीडिंग (Vehicle Emission Test Reading) मिल सके, क्योंकि एमिशन टेस्ट के दौरान साइलेंसर से निकलने वाले धुएं का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाता है, जिसमें अगर थोड़ी सी भी गड़बड़ी हुई तो रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है। इन बातों (PUC Certificate test Rule) का रखें ध्यान..
यह भी पढ़ें: Gadget Repair Service Center: Service Center से मोबाइल-लैपटॉप वापस लेते समय जरूर चेक करें ये चीजें
इंजन गर्म रखें
टेस्ट सेंटर पहुंचने से कम से कम 10-15 मिनट पहले गाड़ी को करीब 5 से 10 किलोमीटर तक चलाएं ताकि इंजन का तापमान सामान्य हो जाए और सेंसर सही रीडिंग दे सके, क्योंकि ठंडे इंजन में हमेशा हानिकारक गैस का ज्यादा उत्सर्जन होता है।
Air Filter की जांच
गंदा एयर फिल्टर अधूरा दहन (incomplete combustion) बढ़ाता है जिससे गलत और बढ़ा हुआ प्रदूषण स्तर दिख सकता है।
servicing के बाद कराएं टेस्ट
ध्यान रखें कि साइलेंसर (silencer) के अंदर पानी, धूल या ज्यादा कार्बन जमा न हो, क्योंकि यह धुएं के प्रवाह को बाधित कर सकता है। इसलिए टेस्ट कराने से पहले गाड़ी की सर्विसिंग कराना बेहतर होता है, जिससे गंदा एयर फिल्टर और पुराना इंजन ऑयल बदल जाए और टेस्ट के दौरान प्रदूषण का स्तर कम हो सके।
आईडेलिंग (Idling) स्थिति
पेट्रोल वाहनों के लिए टेस्ट के समय इंजन को बिना एक्सीलेरेटर दिए सामान्य गति (Idling) पर चालू रहने दें।
बिना PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल
हरियाणा परिवहन विभाग ने दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से लागू हुए ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम के तहत बिना वैध PUC (PUC Certificate) वाले वाहनों को ईधन देने से मना कर दिया है। ऐसा करने से विभाग का मकसद प्रदूषण पर लगाम लगाने और दिल्ली-NCR की हवा को प्रदूषण रहित करने से है।
यह भी पढ़ें: No PUC No Fuel Rule: PUC नहीं तो पेट्रोल नहीं! बिना वैध PUC वाले वाहनों को इन जगहों में नहीं मिलेगा ईंधन