टीवी मसाला
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Aug 15, 2026, 05:51 AM IST
Puja Banerjee-Kunal Verma Welcomes Second Child: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और एक्टर कुणाल वर्मा दूसरी बार मम्मी-पापा बने। कपल के घर नन्ही परी ने कदम रखा है।
![]()
Puja Banerjee-Kunal Verma दूसरी बार बने मम्मी-पापा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Puja Banerjee-Kunal Verma Welcomes Second Child: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इन दिनों भले ही सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन अपने व्लॉग्स शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में कपल अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गया है। दरअसल, पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं। पूजा बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर साझा की है। इतना ही नहीं, पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने अपनी बेटी की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है, साथ ही लोग उन्हें खूब सारी बधाइयां भी दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 45 साल की Shweta Tiwari संग शादी की खबरों पर फूटा Vishal Aditya Singh का गुस्सा, बोले- 'फाड़ दूंगा'
पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने अपने यू-ट्यूब व्लॉग में भी बताया कि उनके घर नन्ही परी आई है। व्लॉग में पूजा बनर्जी के डिलीवरी से पहले की झलकियां भी दिखाई गईं। हॉस्पिटल में पूजा बनर्जी के साथ पूरा परिवार मौजूद नजर आया। व्लॉग में दिखाई दिया कि जैसे ही ऑपरेशन थिएटर के बाहर बच्चे की आवाज सुनाई थी, हर किसी की खुशी सातवें आसमान पर रही। वहीं जैसे ही उन्हें पता चला कि पूजा बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया है, पिरावर के सभी सदस्य खुशी से झूम उठे। परिवार के सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू भी नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance के बाद इस रियलिटी शो में धमाका करेंगे Kushal Tandon, एक-एक की निकालेंगे अकड़

Puja Banerjee ने दिया बेटी को जन्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
बता दें कि पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने व्लॉग में अपनी नन्ही परी की झलक भी साझा की, जिसे देख फैंस भी नजरें उतारते नहीं थक रहे हैं। अपनी बेटी को गोद में लेकर खुद कुणाल वर्मा भी भावुक हो गए। वहीं इंस्टाग्राम एकाउंट पर मोनालिसा, विन्नी धूपर, अदा खान और सारा अरफीन खान सहित कई सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article