महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर में जमीन की बिक्री को लेकर दो बेटों पर अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pune Kid Beating Parent News: मां के नाम की जमीन बेचने से भड़के कलयुगी बेटे! बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों से पीटा और दी गंभीर धमकी

Modified Date: September 2, 2026 / 05:25 pm IST

Published Date: September 2, 2026 5:16 pm IST

HIGHLIGHTS

  • 30 अगस्त की शाम तरंगवाड़ी गांव की सीमा के पास हुई घटना।
  • मां के नाम दर्ज जमीन बेचने को लेकर बेटों ने किया विवाद।
  • बुजुर्ग दंपत्ति पर लकड़ी के डंडों से हमला करने का आरोप।

पुणे: Pune Kid Beating Parent News : महाराष्ट्र के पुणे जिले अंतर्गत इंदापुर तहसील में जमीन की बिक्री को लेकर दो कलयुगी बेटों द्वारा अपने ही बुजुर्ग माता-पिता पर जानलेवा हमला करने और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदापुर पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपी बेटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता के साथ गाली-गलौज की शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 30 अगस्त को शाम करीब 6 बजे तरंगवाड़ी गांव की सीमा के पास घटी। सरस्वतीनगर निवासी 65 वर्षीय तुकाराम किसन राउत और उनकी पत्नी अंजना सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी उनके बेटे संजय और राजेंद्र टाटा नेक्सन कार से वहां पहुंचे। दोनों आरोपियों ने अपनी मां के नाम पर दर्ज जमीन को बेचने का विरोध करते हुए माता-पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

जाँच में जुटी पुलिस

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बुजुर्ग दंपत्ति पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया और बेची गई जमीन वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। Pune Kid Beating Parent News : घटना के बाद गंभीर रूप से चोटिल तुकाराम राउत ने इंदापुर थाने पहुंचकर अपने दोनों बेटों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • 8th Pay Commission Update: सैलरी बढ़ेगी या DA में होगा बड़ा खेल? 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम ऐलान जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुलने वाला है खुशियों का पिटारा! 
  • Rajnandgaon Accident News Today: राजनांदगांव में बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर देखकर कांप उठी लोगों की रूह, चार लोगों की मौत के बाद मची चीख पुकार
  • CP Radhakrishnan Raipur Visit: रायपुर दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  पुणे में बेटों ने माता-पिता पर हमला क्यों किया?

उत्तर:  पुलिस शिकायत के अनुसार, मां के नाम दर्ज जमीन की बिक्री को लेकर विवाद हुआ था।

प्रश्न 2:  घटना कब और कहां हुई?

उत्तर:  घटना 30 अगस्त की शाम तरंगवाड़ी गांव की सीमा के पास हुई।

प्रश्न 3:  पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

उत्तर:  पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Pune News: Sons Attack Elderly Parents Over Land Sale, Threaten Them With Serious Consequences

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads