Punjab DSP Satbir Singh Bains Suspended News: बरनाला लाठीचार्ज मामले में पंजाब सरकार ने डीएसपी को निलंबित किया, डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट और निष्पक्ष जांच मांगी गई।

Punjab DSP Suspended News: नप गया लाठीचार्ज करने वाला DSP.. राज्य सरकार ने जारी निलंबित करने का आदेश, DGP से माँगी गई डिटेल रिपोर्ट..

Punjab DSP Suspended News || Image- True Scoop file

Modified Date: July 24, 2026 / 11:23 pm IST

Published Date: July 24, 2026 11:17 pm IST

HIGHLIGHTS

  • बरनाला लाठीचार्ज मामले में डीएसपी तत्काल प्रभाव से निलंबित।
  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सात दिन में रिपोर्ट मांगी।
  • डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट और निष्पक्ष जांच के निर्देश।

चंडीगढ़: पंजाब के बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस बल प्रयोग के मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने बरनाला के पुलिस उपाधीक्षक सतबीर सिंह बैंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। (Punjab DSP Suspended News) यह पूरी कार्रवाई राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल की तरफ से मामले का स्वतः संज्ञान लेने के बाद की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सात दिन में मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले की रिपोर्ट सात दिन के भीतर भेजने के निर्देश दिए हैं। हरदीप सिंह गिल ने कहा कि मीडिया में आई खबरों में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।

डीजीपी से भी मांगी जानकारी

आयोग ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे पुलिस महानिदेशक से विस्तृत रिपोर्ट लेकर आयोग को भेजें। साथ ही इस पूरे मामले में संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए। (Punjab DSP Suspended News) आयोग ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हरदीप सिंह गिल ने कहा कि इस तरह के मामलों का समाधान बातचीत और मानवीय दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिए।

Join Our Whatsapp Group

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पूरे मामले की लगातार निगरानी करेगा, ताकि प्रभावित सफाई कर्मचारियों को न्याय मिले और जवाबदेही तय की जा सके।

Image

STORY | Punjab: Barnala DSP suspended over lathi charge of sanitation workers

With the AAP government facing criticism from the opposition over lathi charge of sanitation workers in Barnala, the Punjab DGP on Friday suspended DSP Satvir Singh with immediate effect.

READ:… pic.twitter.com/U9ZYctDQ09

— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की

जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली

प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज

मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  डीएसपी को क्यों निलंबित किया गया?

उत्तर:  उत्तर: सफाई कर्मचारियों पर कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग के मामले में कार्रवाई हुई।

प्रश्न 2:  आयोग ने राज्य सरकार से क्या मांगा है?

उत्तर:  उत्तर: सात दिन में निष्पक्ष जांच और विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

प्रश्न 3:  डीजीपी को क्या निर्देश दिए गए हैं?

उत्तर:  उत्तर: मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: Punjab Suspends DSP After Lathicharge on Sanitation Workers, DGP Asked to Submit Detailed Report