
काजी तौकीर और गुल्लू की दोस्ती
Qazi Touqeer Bigg Boss 20: सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 20 इस बार सवालों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि इस बार शो में दमदार कंटेस्टेंट नहीं आए हैं. भले ही दर्शकों को कुछ कंटेस्टेंट नहीं भा रहे हों, लेकिन सिंगर काजी तौकीर हर जगह छाए हुए हैं. अब शो से उनका एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो गुल्लू यानी कुशाल तंवर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वो और गुल्लू आपस में बातचीत करते हुए फैसला करते हैं कि दोनों एक दूसरे के शहर में रहेंगे. इस दौरान काजी कहते हैं कि मैं गुड़गांव जाकर एक महीना दूध बेचूंगा.
बिग बॉस 20 का एक प्रोमो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें काजी तौकरी और अमन गांधी आपस में बाते करते दिखाई दे रहे हैं. स्विमिंग पूल के पास ही वहां गुल्लू भी दिख रहे हैं. काजी अमन से कहते हैं, “जो भी कहो, गुल्लू अच्छा है…10 गुना बेहतर है इनसे…अच्छा लड़का है यार, जो भी है, इससे लड़ाई भी होगी तो मजा आएगा.”
गुल्लू काजी की मजेदार बातचीत
इसी दौरान गुल्लू काजी से कहते हैं, “गुड़गांव.” तब काजी जवाब देते हैं, “हां भाई, ये होने वाला है. गुड़गांव और कश्मीर का कोलैबोरेशन नेक्स्ट लेवल का होगा.” इस पर गुल्लू कहते हैं कि एक एक हफ्ते के लिए दोनों चेंज करेंगे. तभी काजी कहते हैं कि तू कश्मीर आएगा तो तुझे अलग डिश खिलाऊंगा. तो गुल्लू कहते हैं कि मैं तुझे गुड़गांव ले जाऊंगा, तू वहां की लाइफ जीना और मैं कश्मीर की लाइफ जीऊंगा वहां जाकर.
गुड़गांव में दूध बेचने की प्लानिंग
इस दौरान काजी तौकीर कहते हैं कि मैं उधर (गुड़गांव) जाकर देसी मक्खन खाऊंगा. तभी गुल्लू कहते हैं कि मैं तुझसे रोज भैंस का दूध निकलवाऊंगा, ठीक है? पलटकर काजी कहते हैं, “पक्का वादा न?” गुल्लू काजी को बताते हैं कि मेरे पास 6-7 गाय-भैंसे हैं. इस पर काजी अमन से कहते हैं, “भाई मैं जा रहा हूं गुड़गांव और मैं एक महीने पूरा दूध बेचुंगा.” तो गुल्लू कहते हैं कि दोनों मिलकर बेचेंगे पक्का.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More