India Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास जुटे विपक्षी नेताओं को हटाने की कार्रवाई की।
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
पिछले 9 घंटे से विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।
पुलिस ने विरोध स्थल को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की तो वहां मौजूद विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हलचल बढ़ गई।
Rahul-Priyanka Gandhi हिरासत के बाद भी Protest, Akashvani Bhawan में घंटों चला धरना#RahulGandhi#PriyankaGandhi#DelhiProtest#AkashvaniBhawan#GyaneshKumarpic.twitter.com/3twDzZz1qx
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 6, 2026
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
Rahul Gandhi Detained: Delhi Police की Bus में दिखे Lok Sabha LoP, ECI के खिलाफ Protest
दिल्ली में ECI Protest के दौरान Lok Sabha LoP Rahul Gandhi को Delhi Police ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी Police Bus में बैठे नजर आए। INDIA Bloc के सांसद Akashvani Bhavan में Chief Election… pic.twitter.com/XAchYOtmLA
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 6, 2026
प्रदर्शन स्थल पर बढ़ाई पुलिस सुरक्षा
दिल्ली पुलिस द्वारा इमरान प्रतापगढ़ी, प्रणीति शिंदे और कोडिकुन्निल सुरेश समेत कांग्रेस के कई सांसदों को डिटेन करके लेकर जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। हिरासत में लिए गए नेताओं को अलग-अलग वाहनों से मौके से ले जाया गया।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi detained by Delhi Police.
INDIA bloc MPs were staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.
(Source: Congress) pic.twitter.com/aoTWXiINaw
— ANI (@ANI) October 6, 2026
चुनाव आयोग कार्यालय से 270 मीटर पहले रोका
विपक्ष का मार्च नई संसद से शुरू होकर चुनाव आयोग कार्यालय तक प्रस्तावित था। पुलिस ने सभी को आकाशवाणी भवन के पास रोक लिया था।
आकाशवाणी भवन से चुनाव आयोग का कार्यालय करीब 270 मीटर की दूरी पर है।
#WATCH | Delhi Police detain Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other INDIA bloc leaders staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and demanding his resignation. pic.twitter.com/ON0WKiz67t
— ANI (@ANI) October 6, 2026
पिछले पांच दिनों में विपक्ष का सातवां प्रदर्शन
INDIA ब्लॉक के नेता SIR को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
यह चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में पिछले पांच दिनों में विपक्ष का सातवां प्रदर्शन बताया जा रहा है।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi detained by Delhi Police.
INDIA bloc MPs were staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.
(Source: AICC) pic.twitter.com/2kZy8klSrM
— ANI (@ANI) October 6, 2026
किंग्सवे कैंप पुलिस लाइंस में प्रदर्शनकारी
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप पुलिस लाइंस पहुंचाया।
हिरासत में लिए गए नेताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी।
यह भी पढ़ें: SIR Controversy: एसआईआर में 13 करोड़ वोटर्स हटे या जांच में? सुधांशु त्रिवेदी ने बताया पूरा हिसाब, कांग्रेस से पूछा- फर्जी वोटरों से किसे पहुंचाना चाह रहे फायदा?