जयपुर: Railway Recruitment 2026: रेलवें में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2006 के तहत 2,008 ट्रेनिंग स्लॉट जारी (Railway Recruitment 2026) किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 2026-27 सत्र के लिए होगी।

इन डिवीजन में मिलेंगे अप्रेंटिस स्लॉट

भर्ती के तहत नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे की अलग-अलग यूनिट और वर्कशॉप में कुल 2,008 स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें जयपुर डिवीजन में 580, बीकानेर में 524 और अजमेर में 500 स्लॉट हैं। इसके अलावा जोधपुर में 134, बीटीसी कैरिज अजमेर में 101, बीटीसी लोको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 स्लॉट हैं।

कई ट्रेड में होगी भर्ती

इन अप्रेंटिस पदों के लिए कई अलग-अलग ट्रेड शामिल किए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, मेसन, पाइप फिटर, डीजल मैकेनिक, टर्नर और मशीनिस्ट जैसे ट्रेड शामिल हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मैकेनिक टूल मेंटेनेंस तथा रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग ट्रेड के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

अप्रेंटिस भर्ती के लिए (Railway Recruitment 2026 Qualification) उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख तक सभी जरूरी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता पूरी होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम जारी नहीं हुआ है, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे।

उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया

6 नवंबर 2026 को उम्मीदवार (Railway Recruitment 2026 Age Limit) की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। दोनों के प्रतिशत का औसत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाना होगा। वहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Gold Rate Today 04 October 2026: नवरात्रि से पहले 3,500 रुपये कम हो गए दाम, 1.11 लाख रुपये पर पहुंचा इस कैरेट का सोना, क्या आपके शहर में भी घट गए रेट? जानें यहां 
  • PM Netanyahu Smith Machar News: PM नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार से फोन पर की बात, कहा- ‘आप पूरी दुनिया के नायक’, ऐसे बचाई 174 लोगों की जान 
  • School Holidays October 2026: स्कूली बच्चों की हो गई मौज! इस महीने कई दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, आ गई Holiday की पूरी सूची, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल