Raipur BJP Meeting: रायपुर (Raipur News) में बीजेपी (BJP) कार्यालय में आज बैठकों का दौर पूरा हो गया। अंतिम चरण में निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े कामकाज और सरकार के विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
अध्यक्षों के दौरे को लेकर दिए निर्देश
सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता ने बताया कि बैठक में निगम, मंडल, (Raipur BJP Meeting) बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों को संगठनात्मक रूप से अलग-अलग क्षेत्रों के दौरे करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन दौरों के जरिए संगठन के काम को जमीनी स्तर तक आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Kharge Statement Controversy: 'बाप भी जाएगा' बयान पर बवाल, गृह मंत्री अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं
जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय पर जोर
केदार गुप्ता ने बताया कि अध्यक्षों से अपने-अपने जिलों के बीजेपी जिला अध्यक्षों के साथ बातचीत करने (Raipur BJP Meeting) और संगठनात्मक काम को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge Controversy: खरगे के बयान पर CM साय का हमला, बोले- राजनीतिक हताशा में भाषा की मर्यादा भूली कांग्रेस
अपने विभाग के काम में सक्रिय रहने के निर्देश
बैठक में निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों के कामकाज (Raipur BJP Meeting) में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्हें सरकार की योजनाओं और विभागीय गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर ध्यान देने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge Controversy: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, इवेंट में युवक की पिटाई का आरोप
संगठन और सरकार के काम को आगे बढ़ाने पर फोकस
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विभागीय कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई। (Raipur BJP Meeting) बीजेपी ने निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों के पदाधिकारियों के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने पर फोकस किया है। बैठक खत्म होने के बाद केदार गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: Janjgir Champa Rape Case: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, 55 वर्षीय आरोपी हिरासत में