Raipur Gold Chain Loot: राजधानी रायपुर में आजकल चेन महिला गिरोह सक्रिय है। इसी गिरोह की महिलाओं ने गत दिवस समग्र शिक्षा कार्यालय की सहायक संचालक के गले से चेन खींच ली। मामला रविवार का सामने जब पुलिस ने केस दर्ज किया।

यहां बता दें, इस तरह की वारदातें मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ज्यादा होती हैं। वहां एक एक्सपर्ट गिरोह इस तरह की वारदातों को लम्बे समय से चेन और पर्स लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

सहायक संचालक ने की शिकायत

सहायक संचालक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का नाम पुलिस द्वारा मंजू लता साहू बताया जा रहा है और वे समग्र शिक्षा कार्याल में पदस्थ हैं।

पीड़िता मंजू लता साहू ने पुलिस को बताया कि वे जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी में रहती हैं। 18 अगस्त को वह अपने परिचित के साथ एक्टिवा से कार्यालय जाने के लिए घर से निकली थीं।

Raipur Gold Chain Loot
रायपुर सिटी कोतवाली।

बारिश तेज होने के कारण जेल रोड बस स्टॉप के पास उन्होंने उतरकर ई-रिक्शा लिया। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को बोर्ड ऑफिस जाने के लिए कहा।

पीड़िता के अनुसार, ई-रिक्शा चालक खालसा स्कूल होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। यहां करीब छह महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हो गईं। इसके बाद ड्राइवर आकाशवाणी चौक, जोगी बंगला होते हुए महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की तरफ जाने लगा।

धक्का-मुक्की के बीच चोरी की आशंका

पीड़िता के अनुसार, ई-रिक्शा में सवारियों की संख्या बढ़ने के बाद बैठने में काफी परेशानी हो रही थी।

इसी दौरान ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पीड़ित पेंशनबाड़ा हमर क्लिनिक के पास  ई-रिक्शा से उतर गईं।

गले से सोने की चेन गायब

ई-रिक्शा के वहां से जाने के बाद उन्होंने अपने गले की ओर देखा तो सोने की चेन गायब थी। उन्होंने आशंका जताई कि ई-रिक्शा में सवार छह महिलाओं में से किसी ने भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर उनकी करीब एक तोला वजन की सोने की चेन चोरी कर ली। जिसकी अनुमानित कीमत पौने 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Bilaspur Newborn Baby Found: बिलासपुर में पुल के नीचे पड़ा मिला नवजात, लोगों की सूचना पर पुलिस ने किया रेस्क्यू

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

 शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा के रूट और संबंधित स्थानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

साथ ही ई-रिक्शा ड्राइवर और घटना के दौरान उसमें सवार महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वारदात में किसी संगठित महिला गिरोह की भूमिका थी या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: Raipur IGKV Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय ने प्लांट पैथोलॉजी का पेपर भी रद्द किया, पेपर लीक केस में दुर्ग कॉलेज को नोटिस, न्यू शेड्यूल

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल