Raipur MBBS Intern Doctors Strike: पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (मेकाहारा) के MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण हड़ताल शुरू कर दी।
हड़ताल के पहले दिन इंटर्न डॉक्टरों ने बाइक रैली निकालकर राज्य सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने की कोशिश की। रैली मेकाहारा परिसर से शुरू होकर देवेंद्र नगर चौक, घड़ी चौक और मरीन ड्राइव से होते हुए वापस मेडिकल कॉलेज पहुंची। इस दौरान डॉक्टरों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया।
30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग
इंटर्न डॉक्टरों की सबसे बड़ी मांग वर्तमान में मिलने वाले 15,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में मिलने वाला स्टाइपेंड देश के कई राज्यों की तुलना में काफी कम है।
डॉक्टरों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में करीब 43 हजार रुपये, ओडिशा में 42 हजार रुपये और बिहार में लगभग 27 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के इंटर्न डॉक्टर भी समान और सम्मानजनक स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Datia BJP Action: दतिया उपचुनाव हारने के बाद बीजेपी का बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष को हटाया, सभी कार्यकारिणी भी भंग
24 घंटे तक करते हैं ड्यूटी
इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का अहम हिस्सा हैं। कई बार उन्हें लगातार 24-24 घंटे तक इमरजेंसी ड्यूटी करनी पड़ती है। इसके बाद भी वे ओपीडी और दूसरे विभागों में मरीजों की सेवा करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक काम करने और बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें दूसरे राज्यों की तुलना में काफी कम स्टाइपेंड मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Bastar Eye Flu Update: बस्तर में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, एक महीने में 600 से ज्यादा लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
गंभीर मरीजों की भी संभालते हैं जिम्मेदारी
इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि वे ICU, CCU, PICU, SICU, इमरजेंसी, वार्ड और अन्य गंभीर मरीजों वाले विभागों में नियमित सेवाएं देते हैं। मरीजों की देखभाल से लेकर इलाज की प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उनका कहना है कि इतनी जिम्मेदारियों के बाद भी स्टाइपेंड कम होना उचित नहीं है। इसलिए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bhupesh Baghel Punjab Controversy: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में लगे GO Back Baghel के पोस्टर, CG के पूर्व सीएम की जनरल डायर से तुलना
सरकार से समाधान की अपील
इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करना नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान दिलाना है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि दूसरे राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द बातचीत कर उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेगी।
यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर हंगामा, CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला