रायपुर के देवेंद्र नगर क्षेत्र स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड की। पुलिस के अनुसार, देह व्यापार के आरोप में संचालक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Raipur Spa Center Raid Today || Image- Raipur Police File
Modified Date: September 10, 2026 / 11:44 pm IST
Published Date: September 10, 2026 11:43 pm IST
HIGHLIGHTS
- देवेंद्र नगर स्पा सेंटर में पुलिस की रेड
- संचालक और मैनेजर पर मामला दर्ज
- पीटा एक्ट की धाराओं में कार्रवाई
Raipur Spa Center Raid Today: रायपुर: राजधानी रायपुर में छिपे तरीके से होने वाले अनैतिक कारोबार की तरफ पुलिस की नजर घूम गई है। इस बीच कमिश्नरेट सेन्ट्रल जोन पुलिस ने देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामान मिलने के साथ ही वहां देह व्यापार कराए जाने की जानकारी सामने आई। मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस ने स्पा सेंटर में की रेड
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जोन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर में रेड की। चेकिंग के दौरान पुलिस को वहां कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।
दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाने का आरोप
Raipur Spa Center Raid Today: पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा पर अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों से पूछताछ की गई। संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगे है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज
मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में ही होना चाहिए : सुप्रिया सुले
मेखली पावर में अपनी हिस्सेदारी 2,171 करोड़ रुपये में अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी दिलीप बिल्डकॉन
सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर
उत्पादकता बढ़ने से कृषि क्षेत्र के एनपीए में और कमी संभव: नाबार्ड चेयरमैन
पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: Q1. रायपुर में पुलिस ने किस स्पा सेंटर पर रेड की?
उत्तर: पुलिस ने देवेंद्र नगर क्षेत्र स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर पर रेड की।
प्रश्न 2: Q2. स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर पर क्या आरोप हैं?
उत्तर: पुलिस के अनुसार, दोनों पर युवतियों से कथित रूप से देह व्यापार कराने के आरोप हैं।
प्रश्न 3: Q3. आरोपियों के खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज हुआ?
उत्तर: दोनों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 और 7 में मामला दर्ज हुआ।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown