Raipur Urla News: उरला स्थित बेंद्री डैम में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई।

Raipur Urla News: राजधानी के इस इलाके में हुआ बड़ा हादसा, मछली पकड़ने के दौरान डैम में बहा युवक, कुछ दूर पर मिला इस हाल में

Raipur Urla News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 27, 2026 / 11:10 pm IST

Published Date: July 27, 2026 11:09 pm IST

HIGHLIGHTS

  • रायपुर के उरला स्थित बेंद्री डैम में एक बड़ा हादसा हुआ है।
  • मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई।
  • पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है।

Raipur Urla News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित बेंद्री डैम में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के रहने वाले 30 साल का आशीष टोप्पो उरला की एक निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से अपने कुछ साथियों के साथ देर शाम बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान नदी पार करते वक्त अचानक आशीष तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा, दोस्तो को तैरना नहीं जानने से दोस्त किनारे पर खड़े देखते रहे।

पुलिस ने बरामद किया युवक का शव

Raipur Urla News: घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF रायपुर की टीम को मौके पर बुलवाकर युवक की तलाश शुरू की। देर शाम घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर पथरीडीह पुल के पास SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आशीष टोप्पो का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। आईबीसी-24 भी प्रदेशवासियों से अपील करता है कि इन दिनो प्रदेश में तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है, जिसकी वजह से बहाव भी तेज है। ऐसे स्थानो पर जाने से बचे और यदि गये भी है तो विशेष सावधानी रखे जिससे इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • NEET Protest All FIR Witdraw: नीट-प्रदर्शन के सभी FIR लिए गए वापस.. गिरफ्तार स्टूडेंट को किया गया रिहा, पुलिस ने लिखित में जारी किया आदेश, आप भी पढ़ें
  • Datia By-Election: दतिया के दंगल में दिग्गजों ने झोंकी ताकत, CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- कटे पंजे को करना है गंजा 
  • Contract Employee Salary Hike: बढ़ गई इन संविदा कर्मचारियों की सैलरी.. अब खातों में आएंगे हर महीने 20,500 रुपये.. कैबिनेट मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: Youth dies after drowning in dam

People also search for

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads