सुपरस्टार रजनीकांत की आत्मकथा पर आधारित एक फीचर फिल्म बनाने की चर्चा है, जो उनके बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक के सफर को दर्शाएगी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज रजनीकांत की एक फिल्म आती है और फैंस दीवाने हो जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वो बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर की नौकरी करते थे।

इस शानदार सफर में उन्होंने लंबे समय से लाखों लोगों को प्रेरित किया है। काफी समय से मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि एक्टर लंबे काफी समय से अपनी ऑटोबायोग्राफी पर काम कर रहे हैं।

रजनीकांत पर बनाई जा रही फीचर फिल्म?

अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की ऑटोबायोग्रफी पर एक फीचर फिल्म बनाने की बात चल रही है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस प्रोजेक्ट के बारे में अब तक जो कुछ भी पता चला है, उसके बारे में हम आपको बताएंगे।

Rajinikanth (2)

'मूवीज सिंगापुर' की एक रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की आने वाली आत्मकथा में उनके जीवन के कई अहम पड़ावों का जिक्र होगा। इसे उनकी निजी कहानी, पेशेवर उपलब्धियों, यादगार पलों और उन मुश्किलों के बारे में विस्तार से बताने वाली कहानी के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिनसे लड़कर वो अभिनेता बने।

प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा तेज

खबरों के मुताबिक, एक्टर ने इस किताब पर आधारित फिल्म बनाने के बारे में अपने करीबी लोगों से बात भी की है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा बढ़ती जा रही है।

Rajini (2)

इससे पहले, रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने भी कन्फर्म किया था कि एक्टर की ऑटोबायोग्राफी पर काम चल रहा है। उन्होंने 'गलाटा' से कहा,'हमारे प्यारे थलाइवा जिन्होंने कड़ी मेहनत से अपना रास्ता खुद बनाया। रजनी सर ने अपनी जिंदगी की कहानी लिखनी शुरू कर दी है। इसमें बेंगलुरु में बस कंडक्टर के तौर पर किए गए संघर्ष से लेकर कॉलीवुड में सुपरस्टार बनने तक का सफर शामिल है।'

एक्टर की आने वाली फिल्में

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द 'जेलर 2' में नजर आएंगे। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।