Ranbir Kapoor Ramayana Update: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. दिवाली के मौके पर ये फिल्म रिलीज होने जा रही है. विदेशों में ये पिक्चर 6 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी, लेकिन इंडिया के लिए रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है. हाल ही में एक रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया कि मेकर्स भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ‘रामायण’ को 5 नवंबर को लाने का प्लान कर रहे हैं. इसको लेकर अभी ऑफिशियल ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन अब एक नई जानकारी जरूर सामने आई है.
‘रामायण’ को लेकर नया अपडेट ये है कि मेकर्स 4 नवंबर को पेड प्रीव्यू शोज का प्लान कर रहे हैं. यानी पहले कुछ शहरों के चुनिंदा थिएटर्स में ये फिल्म पेड प्रीव्यू शोज के तौर पर दिखाई जाएगी. उसके बाद 5 नवंबर को फुल फ्लेज्ड रिलीज होगी. हालांकि, ये पेड प्रीव्यू की प्लानिंग सिर्फ भारत के लिए की जा रही है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी गई.
‘धुरंधर 2’ के लिए भी पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे
बता कें दि इसी साल जब रणवीर की ‘धुरंधर 2’ आई थी, तो 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज का आयोजन हुआ था और 19 मार्च को फिल्म पूरी तरह रिलीज हुई है. ठीक वैसा ही प्लान ‘रामायण‘ के लिए तैयार किया जा रहा है. ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू से ही 43 करोड़ कमा लिए थे. ‘रामायण’ ‘धुरंधर 2’ से भी बड़ी फिल्म है. ऐसे में इससे और भी बंपर कलेक्शन की उम्मीद है. यानी मेकर्स को तगड़ा फायदा हो सकता है.
अगले हफ्ते तक अंतिम फैसला
रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अभी ये प्लान फाइनल नहीं हुआ है. अगले कुछ दिनों में इसपर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है. सोनी पिक्चर्स, आईमैक्स समेत और भी कई इंटरनेशनल कंपनियां इस फिल्म के साथ जुड़ी हुई है, ऐसे में इन कंपनियों को इस ग्लोबल स्ट्रैटेजी को लेकर जानकारी दी जाएगी. उसके बाद अगर बात बन गई और सबकुछ सही रहा, तो मेकर्स इसी प्लान की ओर आगे बढ़ेंगे. बताया गया कि अगले हफ्ते तक इसको लेकर क्लियर जानकारी सामने आ सकती है.
करण जौहर भी ‘रामायण’ से जुड़े हुए हैं
बता दें कि सोनी पिक्चर्स ‘रामायण’ को ओवरसीज मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. वहीं आईमैक्स इस फिल्म से इसलिए जुड़ी हई है, क्योंकि मेकर्स ने इसे आईमैक्स स्क्रीन पर भी रिलीज करने का फैसला किया है. भारत में इसका डिस्ट्रीब्यूशन करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन देख रही है.
ये भी पढ़ें-
अब KING में शाहरुख खान से भिड़ेंगे विलेन बने अभिषेक बच्चन, सुपरस्टार को बताया बड़ा भाई, किस जिम्मेदारी की कही बात?
बॉबी देओल की बढ़ी टेंशन! आश्रम 4 की शूटिंग पर लगा ब्रेक, क्यों लोकेशन बदलने पर मजबूर हुए मेकर्स?
बहरहाल, रामायण इंडिया सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. दो पार्ट की पिक्चर का बजट 4 हजार करोड़ है. दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा. रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, अरुण गोविल, रवि दुबे समेत और भी कई स्टार्स इस पिक्चर का हिस्सा हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More