Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण साल 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म रामायण को लेकर इन दिनों एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले अनाउंसमेंट हुई थी कि इसका ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में फैंस असका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे. लेकिन रिलीज से चंद घंटे पहले अब मेकर्स ने ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया है. चलिए जानते हैं क्या है इसकी वजह.
मेकर्स की सोनी पिक्चर्स के साथ पार्टनरशिप
रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर स्टेटमेंट जारी कर लिखा- 'आज हमारी रामायण के लिए बहुत खास दिन है. मेरा रामायण को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का सपना अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप के साथ सच हो गया है. इसी वजह से अब हम रामायण के ट्रेलर को बाद में दुनियाभर में रिलीज करेंगे.' वहीं, इससे पहले रणबीर कपूर, यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में एक पैनल चर्चा में हिस्सा लिया.
क्यों पोस्टपोन हुआ रामायण का ट्रेलर?
अपने स्टेटमेंट में नमित मल्होत्रा ने आगे लिखा- ' भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा साल के इतिहास में ये गौरव का पल होगा. क्योंकि रामायण दुनिया भर की ऑडियंस तक किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पहुंचेगी. दुनिया के लोग हमारी संस्कृति और कहानियों को प्राइड और एक्साइटमेंट के साथ जान पाएंगे. मैं रामायण पर भरोसा रखने वाले सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया. हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं, इसलिए चलिए हम सब मिलकर अपने भविष्य की रक्षा करें. जय हिंद.' वहीं, अभी मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की नई डेट रिवील नहीं की है.
ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ में बनी 'Ramayana' को ऑफर हुई 700cr की ओटीटी डील, मेकर्स ने फिर भी किया रिजेक्ट, जानिए क्या है वजह?
ट्रेलर रिलीज को लेकर क्या कहा था?
इससे पहले रामायण के मेकर्स ने पोस्ट कर बताया था कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. बयान में लिखा गया था- 'हजारों सालों से, 'रामायण' ने धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा के अपने सदाबहार आदर्शों से पीढ़ियों को प्रेरित किया है. अब, यह एक नई यात्रा शुरू कर रही है. भारत की सबसे महान सांस्कृतिक महागाथाओं में से एक, जिसे दुनिया के सामने ऐसे पैमाने पर पेश किया जा रहा है, जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं किया गया.' वहीं, कैप्शन में लिखा था- 'भारत से दुनिया तक, 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा.'
राम बनने पर क्या बोलें रणबीर
मालूम हो कि रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं. कुछ महीनों पहले एक्टर का लुक भी रिवील हुआ था. वहीं, भगवान राम का रोल प्ले करने पर एक्टर ने कहा था वो वो उनसे सीखने आए हैं. रणबीर बोले- 'मुझे नहीं लगता कि मैं यहां भगवान राम को पेश करने आया हूं मैं तो यहां उनसे सीखने आया हूं. उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है. मुझे उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक बहुत ही विनम्र अनुभव रहा है.'
कब रिलीज होगी रामायण?
रामायण की रिलीज की बात करे तो ये फिल्म सिनेमाघरों में इस साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी. हालांकि ये इसका पहला पार्ट होगा. बता दें कि रामायण दो भागों में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट की बात करे तो रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), सनी देओल (Sunny Deol), यश (Yash), लारा दत्ता (Lara Dutta), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने सोनम वांगचुक के लिए किया पोस्ट, ममूटी ने किया छात्रों को सपोर्ट