बॉलीवुड
- Authored by: राहुल शर्मा
- Updated Jul 30, 2026, 11:00 AM IST
निर्माता नमित मल्होत्रा ने कुछ देर पहले ही रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद सनी देओल के फैंस काफी निराश हैं। सनी के फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि उनके हनुमान जी कहां हैं?
![]()
Ramayana Trailer: "हमारे हनुमान कहां हैं...", Sunny Deol के फैंस हुए निराश (Image Source: Ramayana/AI)
KEY HIGHLIGHTS
- फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- हनुमान की नहीं दिखी झलक
- सनी देओल के फैंस हुए निराश
निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग मेगा बजट फिल्म रामायण का ट्रेलर कुछ देर पहले ही दर्शकों के सामने रिलीज किया है, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणबीर कपूर को राम की भूमिका में देखकर फैंस खुश हैं और यश को रावण के अवतार में देखकर लोगों को लग रहा है कि इस साल दीवाली पर कुछ अलग देखने को मिलेगा। रामायण ट्रेलर को दर्शकों से जैसी प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि निर्माताओं की मेहनत रंग ले ही आई है। रामायण ट्रेलर को देखने के बाद जहां ज्यादातर लोग खुश हैं, वहीं सनी देओल के फैंस थोड़े निराश हैं। सनी देओल के फैंस निर्माताओं से लगातार पूछ रहे हैं कि उनके हनुमान जी कहां हैं?
Ramayana Trailer में नहीं दिखे Sunny Deol
असल में सनी देओल के फैंस की नाराजगी का कारण ये है कि रामायण के ट्रेलर में उन्हें वो नजर नहीं आए हैं। सनी देओल फिल्म रामायण में हनुमान का किरदार प्ले कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुए रामायण प्रमोशनल इवेंट में भी सनी पाजी पहुंचे थे, जिसके बाद हर किसी को ये उम्मीद थी कि वो ट्रेलर में दिखाई देंगे लेकिन सुबह रिलीज हुए ट्रेलर वीडियो में हनुमान जी को ना पाकर सनी के फैंस बहुत उदास हैं। एक फैन ने ट्रेलर के नीचे कमेंट में लिखा है, "अरे.... इसमें तो हमारे सनी पाजी हैं ही नहीं...रामायण के मेकर्स ने ऐसा क्यों किया है?" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "रामायण ट्रेलर में हनुमान जी नहीं हैं, इसका मतलब है कि वो फिल्म में भी दिखाई नहीं देंगे?"
सनी देओल के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रामायण के मेकर्स से ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सनी देओल रामायण पार्ट 1 में दिखाई नहीं देंगे? ऐसे फैंस को बताते चलें कि ये संभव हो सकता है क्योंकि रामायण को मेकर्स दो भागों में बना रहे हैं। जो खबरें हैं उनके अनुसार, फिल्म रामायण के पहले भाग में सीता हरण तक की कहानी ही दिखाई जाएगी। ऐसे में ये संभल हो सकता है कि सनी पाजी का किरदार हनुमान रामायण पार्ट 1 में नजर ना आए।
![]()
राहुल शर्माauthor
राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article