Ranabaali Release Date Update: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है. दोनों की अपकमिंग पैन-इंडिया पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राणाबली’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है. खास बात ये है कि शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पहली बार किसी फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म का डायरेर्शन निर्देशन राहुल सांक्रित्यायन कर रहे हैं. ये फिल्म सितंबर में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है. लेकिन इसी बीच पता चला है कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी और इसी वजह से फैंस इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं. हाल ही में ऐसी कई फिल्में रही हैं, जिनकी ऐन मौके पर रिलीज डेट बदल दी गई थी. अब इसमें ‘राणाबली’ का नाम भी जुड़ने जा रहा है और मेकर्स इसकी तारीख में बदलाव कर सकते हैं.

राणाबली की बदलेगी तारीख?

‘राणाबली’ की रिलीज डेट में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. इस फिल्म को पहले 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में विजय के भाई आनंद देवरकोंडा की फिल्म ‘एपिक’ ने इस तारीख को अपनी रिलीज के लिए तय कर लिया. इसके बाद से ही ‘राणाबली’ की नई रिलीज डेट को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मेकर्स ‘राणाबली’ को 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतारने पर बात कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं की गई है. ऐसे में अब देखना होगा कि ‘राणाबली’ आखिर किस तारीख को बड़े पर्दे पर दस्तक देती है.

यह भी पढ़ें – रश्मिका-विजय की राणाबाली ने रिलीज से पहले बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 1 मिनट में उड़ाया गर्दा

राणाबली की कहानी?

फिल्म की कहानी 19वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है. बताया जा रहा है कि इसमें ब्रिटिश शासन के दौरान 1854 से 1878 के बीच हुई ऐतिहासिक घटनाओं को कहानी का आधार बनाया गया है. फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है, जबकि टी-सीरीज इसे प्रेजेंट कर रही है. ‘राणाबली’ को बड़े स्तर पर पैन-इंडिया ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button