
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर Image Credit source: PTI
Ranbir Kapoor News: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में चल रहे हैं. 24 जुलाई को मेकर्स वर्ल्डवाइड ऑडियंस के लिए इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं. एक तरफ जहां रणबीर इस फिल्म को लेकर बिजी हैं तो वहीं दूसरी तरफ खबर है कि उनकी हेल्थ थोड़ी ठीक नहीं है. उनकी आंखों में इंफेक्शन हो गया है.
रणबीर कपूर को कंजक्टिवाइटिस (आंखों का इंफेक्शन) हुआ है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि ये इंफेक्शन सबसे पहले उनकी बेटी राहा को हुआ. उसके बाद उसके साथ समय बिताते हुए, उसकी देखभाल करते हुए जब रणबीर, राहा के संपर्क में आए तो उन्हें भी ये इंफेक्शन हो गया. कंजक्टिवाइटिस को ‘पिंक आई’ भी कहते हैं. ये इंफेक्शन संपर्क में आने से फैलता है.
तीन साल के बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे रणबीर कपूर
बहरहाल, रणबीर कपूर साल 2023 में आई ‘एनिमल’ के बाद किसी भी पिक्चर में नहीं दिखे हैं. फैंस को ‘रामायाण’ का बेसब्री से इंतजार है. ये दो पार्ट की फिल्म है, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. यानी तीन साल के बाद रणबीर पर्दे पर नजर आएंगे. मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी है कि वो 24 जुलाई को इस पिक्चर का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं. फैंस ट्रेलर देखने के लिए भी खूब एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
नूर मोहम्मदी होटल में कब से बन रहा था चिकन संजू बाबा? संजय दत्त ने खुद बताई थी रेसिपी
अवॉर्ड्स खरीद लूंगी… आलिया भट्ट ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब? क्या है वायरल पोस्ट का सच
भारत की सबसे बड़ी फिल्म है ‘रामायण’
‘रामायण’ को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. नमित खुद कंफर्म कर चुके हैं कि इस दो पार्ट की फिल्म का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. यानी इस हिसाब से देखें तो ये भारत की बजट के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर आएगा. रणबीर इसमें भगवान राम के रोल में दिखने वाले हैं. उनके साथ साई पल्लवी, सनी देओल जैसे सितारे भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं. साउथ सुपरस्टार यश भी इस में दिखने वाले हैं. वो रावण का रोल कर रहे हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More