
मनवंत कुमार ने खेली ऐतिहासिक पारी. (फोटो- INSTAGRAM)
Manvanth Kumar Hundred: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के राउंड-2 मुकाबले में कर्नाटक क्रिकेट टीम ने सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार वापसी का नमूना पेश किया है. मैच की पहली पारी में सौराष्ट्र के तेज और स्पिन गेंदबाजों के आगे जब कर्नाटक का टॉप और मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम ने सिर्फ 187 रन पर 7 और फिर 194 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे, तब युवा ऑलराउंडर मनवंत कुमार कर्नाटक के लिए संकटमोचक बनकर उभरे. नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बाएं हाथ के बल्लेबाज मनवंत कुमार ने 214 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की मैराथन शतकीय पारी खेली.
मनवंत कुमार ने खेली ऐतिहासिक पारी
इस मुकाबले में कर्नाटक की पहली पारी की शुरुआत काफी खराब रही. सलामी बल्लेबाज रोहन पाटिल और विजयकुमार वैशाक को सस्ते में गंवाकर कर्नाटक का स्कोर 13 रन पर 2 विकेट हो गया था. इसके बाद अनुभवी मयंक अग्रवाल और केवी अनीश ने तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला. हालांकि, 131 के स्कोर पर अनीश और मयंक के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई. अनीश्वर गौतम, कृष्णन श्रीजीत और कप्तान श्रेयस गोपाल टिक नहीं सके और 187 के स्कोर तक 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.
अनुभवी करुण नायर 46 रन बनाकर 194 के स्कोर पर 8वें विकेट के रूप में आउट हुए. 194 पर 8 विकेट गिरने के बाद सौराष्ट्र की टीम कर्नाटक को 200 के अंदर समेटने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन मनवंत कुमार ने पूरे मैच का पासा ही पलट दिया. मनवंत ने 10वें नंबर के बल्लेबाज अभिलाष शेट्टी के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 146 रनों की विशाल साझेदारी की. इस दौरान मनवंत कुमार ने 214 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 135 रनों की पारी खेली. वहीं, अभिलाष शेट्टी ने दूसरे छोर पर दीवार बनकर 137 गेंदों का सामना किया और नाबाद 14 रन बनाकर मनवंत का पूरा साथ निभाया.
Walked in at 194/8. Walked out with an incredible 1️⃣3️⃣5️⃣
🎥 Relive 22-year-old Manvanth Kumar’s maiden FC ton in just his second game 👏
Updates ▶️ https://t.co/6BeWjtc1gQ
#RanjiTrophy | @mflone_ https://t.co/3J4Qaa0P5R
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 19, 2026
डेब्यू के एक हफ्ते बाद ही ठोका पहला शतक
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज मनवंत कुमार के लिए यह शतक काफी खास है. उन्होंने पिछले हफ्ते ही आंध्र के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और अपने करियर के दूसरे ही फर्स्ट क्लास मैच में यह ऐतिहासिक शतक जड़ दिया. वो आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं.

मोहिद खान
मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.
Read More