रणवीर सिंह जहां जाते हैं, अपनी एनर्जी और हाजिरजवाबी से माहौल बना देते हैं. हाल ही में मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. एक महिला फैन ने सबके सामने रणवीर पर प्यार बरसाते हुए उनसे फ्लर्ट करना शुरू कर दिया. इसके जवाब में एक्टर ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
दरअसल, रणवीर सिंह इन दिनों अपने ब्रांड के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में वह मुंबई के एक कॉफी आउटलेट पहुंचे थे, जहां उन्होंने खुद काउंटर के पीछे जाकर कॉफी भी बनाई और फैंस से बातचीत की. इसी दौरान एक महिला फैन ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए उनसे फ्लर्ट करना शुरू कर दिया. इसके बाद रणवीर ने मुस्कुराते हुए कहा, “इतना फ्लर्ट कर रही हो, कॉलेज के दिन याद आ गए, लेकिन यार, मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं.”
बच्चे की बात करते हुए फिंगर की क्रॉस
उनका यह जवाब सुनकर फैन भी हंस पड़ी और आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं. रणवीर के इस हल्के-फुल्के अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी फैमिली लाइफ का जिक्र कर फैंस का दिल भी जीत लिया. वीडियो में फैंस ने यह भी नोटिस किया कि बच्चों का जिक्र करते समय रणवीर ने अपनी उंगलियां क्रॉस कीं, जिसे कई लोगों ने उनके परिवार के लिए प्यार और शुभकामना का इशारा बताया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और फैंस इसे रणवीर के सबसे प्यारे पब्लिक मोमेंट्स में से एक बता रहे हैं.
रणवीर सिंह का वायरल वीडियो
The way he crossed his fingers while talking about his children 🧿🥹💘#RanveerSingh pic.twitter.com/9wNmSpDFpa
— khanna (@cozybambii) July 28, 2026
याद किए अपने पुराने दिन
इस इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआती दिनों में वह एक कॉफी शॉप में काम कर चुके हैं और कॉफी से उनका खास जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी के कई अच्छे दिनों की शुरुआत एक अच्छी कॉफी से हुई है, इसलिए यह प्रमोशनल इवेंट उनके लिए सिर्फ काम नहीं बल्कि एक इमोशनल पल भी था. फैंस ने उनके इस जमीन से जुड़े अंदाज की भी जमकर तारीफ की.
ये भी पढ़ें- न घर देखेंगे, न सरहद, सीधा घुसकर मारेंगे बंटवारा 1947 ट्रेलर के 5 दमदार डायलॉग्स, सनी देओल ने तारा सिंह की याद दिला दी
साल की शुरुआत में की थी अनाउंसमेंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आए थे. वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ दूसरे बच्चे के आने की खबर पहले ही सामने आ चुकी है. दोनों ने इसी साल अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था. अब फैंस इस स्टार कपल के परिवार में नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रणवीर का यह वायरल वीडियो भी इस वजह से लोगों को और ज्यादा पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें उनकी फैमिली मैन वाली छवि साफ नजर आती है.

अंकिता
शिव की नगरी काशी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता पाण्डेय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता में आने के लिए उन्होंने बनारस के लोकल न्यूज पेपर "काशीवार्ता" से अपनी शुरुआत की, बाद में दिल्ली जैसे महानगरी का रुख करते हुए उन्होंने TV9 भारतवर्ष में अक्टूबर साल 2023 से जुड़ी. आज वह इस ऑर्गनाइजेशन में बतौर सब-एडिटर काम कर रही हैं. क्राइम, एंटरटेनमेंट और अन्य सभी को न्यूज के साथ विजुअल तरीके से पेश करने में रुचि है. पत्रकारिता के अलावा कविताएं लिखना, फोटोग्राफी करना और म्यूजिक का भी शौक रखती हैं.
Read More