RBI ने आज से बैंकों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं. जिनके तहत अब बैंकों को आज यानी 16 अक्टूबर से रोजाना 99% CRR रखना होगा. तो आइये जानते हैं इससे आपके खाते पर क्या असर पड़ेगा.
Written By : प्रतीक्षा राणावत | Updated at : 16 Oct 2026 05:00 PM (IST)

आज से लागू हुआ RBI का नया नियम
Source : ABP Live
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए नकद रिजर्व रखने से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. ये नियम आज यानी 16 अक्टूबर से लागू हो गया है, जिसके तहत बैंकों को हर दिन अपने तय कैश रिजर्व की कम से कम 99% रकम RBI के पास रखना होगी. पहले ये सीमा 90 प्रतिशत थी. इस बदलाव का मकसद बैंकिंग सिस्टम में मौजूद एक्स्ट्रा कैश को नियंत्रित करना है.
हालांकि, RBI ने CRR की मूल दर में कोई बदलाव नहीं किया है. बदलाव केवल इस बात में हुआ है कि बैंकों को रोजाना कितनी रकम रिजर्व में रखनी होगी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस नए नियम से ग्राहकों के खाते पर क्या असर पड़ेगा.
क्या है RBI का नया नियम?
दरअसल RBI ने बैंकों के लिए CRR से जुड़े रोजाना नियम को थोड़ा और सख्त कर दिया है. नए नियम के मुताबिक, बैंकों को 15 दिनों की निर्धारित अवधि के दौरान हर दिन अपने जरूरी CRR का कम से कम 99% हिस्सा बनाए रखना होगा. पहले बैंक किसी दिन अपने जरूरी रिजर्व का 90% रख सकते थे. बाद के दिनों में ज्यादा रकम रखकर उन्हें रकम पूरी करने की सुविधा मिलती थी. अब इस मामले में बैंकों को पहले के मुकाबले कम छूट मिलेगी.
आम ग्राहकों पर क्या होगा असर?
इस नियम का मतलब ये नहीं है कि ग्राहकों के बैंक खातों में जमा पैसे पर कोई सीधा बदलाव हो जाएगा. RBI ने इस फैसले के तहत न तो CRR की मूल दर बढ़ाई है और न ही ग्राहकों के खाते से पैसे काटने का कोई नियम बनाया है. हालांकि बैंकिंग सिस्टम में नकदी की स्थिति बदलने से आगे चलकर बैंकों की फंडिंग लागत और कर्ज देने की क्षमता पर असर पड़ सकता है. इसका असर कितना होगा, ये बाजार की परिस्थितियों और बैंकों की स्थिति पर निर्भर करेगा.
बैंकों पर क्या पड़ेग असर?
बता दें कि नए नियम के बाद बैंकों को अपने रोजाना के कैश मैनेजमेंट पर ज्यादा ध्यान देना होगा. वो पहले की तरह किसी दिन रिजर्व में कम रकम रखकर बाद में उसकी भरपाई नहीं कर पाएंगे. इससे बैंकों के लिए रोजाना उपलब्ध नकदी का मैनेजमेंट थोड़ा मुश्किल हो सकता है. हालांकि इसका वास्तविक असर हर बैंक की नकदी की स्थिति पर निर्भर करेगा.
ये भी पढ़ें: Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.
Read More
Published at : 16 Oct 2026 05:00 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola