RBI Guidelines: कई बार बैंक से जुड़ी कई शिकायतें होती हैं, जिनका समाधान हम सोचते हैं बैंक से मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता. ऐसे में RBI ने बताया है कि ग्राहकों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

Written By : प्रतीक्षा राणावत |  Updated at : 30 Jul 2026 06:53 PM (IST)

Preferred Sources

RBI Reveals Where should you go if the bank is not listening to your complaint and Tells Dos and Donts RBI: बैंक नहीं सुन रहा शिकायत तो कहां जाएं? RBI ने खुद बताया क्या करें और क्या नहीं

शिकायत करने पर जब बैंक भी ना सुनें तो कहां जाएं?

Source : ABP Live

RBI Guidelines: कई बार हमारी बैंक से कुछ शिकायतें होती हैं, जैसे समय में हमारा कोई काम ना हो पाना, ट्रांजैक्शन संबंधित शिकायत या फिर बैंक कर्मियों से जुड़ी कुछ शिकायतें भी होती हैं. इन शिकायतों का समाधान करने के लिए जब बैंक के पास जाते हैं तो वो भी हमारी शिकायतों को नहीं सुनता और ना ही कोई समाधान कर पाता है. ऐसे में ग्राहक जाएं तो कहां जाएं?

इस सवाल का जवाब खुद आरबीआई ने दिया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है कि यदि बैंक आपकी बात नहीं सुन रहा है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, इसके लिए आप सीधे RBI लोकपाल से संपर्क करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Google Pay और SBI के इस क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 18000 का फायदा, जानें फीचर्स

क्या बोला RBI?
दरअसल RBI ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए कई पोस्ट शेयर कर RBI लोकपाल के बारे में बताया है. उन्होंने बताया है कि इससे आपकी समस्या का समाधान कैसे होगा.

क्या करें...
RBI ने पहली पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि ऐसी किसी शिकायत के समय क्या करें और क्या ना करें. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कभी भी किसी धोखाधड़ी या किसी मिसलीडिंग चीज का शिकार हो जाएं, तो सबसे पहले अपने बैंक से कॉन्टैक्ट करें. अपनी शिकायत का सारा रिकॉर्ड रखें, खासतौर से कम्प्लेंट रिफरेंस नंबर.

क्या ना करें?
आरबीआई की तरफ से इस पोस्ट में लिखा गया, 'ये आसान बातें और सावधानियां आपको ज्यादा स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ शिकायत दर्ज करने में मदद कर सकती हैं.' शिकायत दर्ज करते समय ध्यान रखें कि कोई भी डुप्लिकेट कम्प्लेंट फाइन ना करें. जरूरी जानकारियां ना छोड़ें.

— ReserveBankOfIndia (@RBI) July 28, 2026

छोटी या बड़ी रकम से नहीं पड़ेगा फर्क
RBI ने ये भी बताया है कि 'किसी शिकायत को उसमें शामिल रकम के आधार पर बहुत छोटा नहीं माना जा सकता. अगर ये सेवा में कमी से जुड़ी कोई ऐसी शिकायत है जिस पर विचार किया जा सकता है, तो इस योजना के तहत उसकी जांच की जा सकती है.'

— ReserveBankOfIndia (@RBI) July 29, 2026

ये भी पढ़ें: ITR: सभी टैक्सपेयर्स के लिए 31 जुलाई लास्ट डेट क्यों नहीं, किन लोगों को मिलता है ज्यादा वक्त?

कोई शुल्क  नहीं लगेगा
RBI ने ये भी बताया है कि शिकायत का समाधान पाने के लिए कोई कीमत या शुल्क नहीं चुकाना होगा. RBI लोकपाल के तहत सही शिकायत दर्ज करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगती है. शिकायत का समाधान पाने के लिए जानकारी रखें और अपने विकल्पों के बारे में जानें.

Seeking redressal shouldn't come at a cost.

There is no fee to file an eligible complaint under the RBI Ombudsman.

Stay informed and know your options when seeking grievance redressal.#RBI #KnowYourRights pic.twitter.com/l6ksJIKQEJ

— ReserveBankOfIndia (@RBI) July 17, 2026

कम्प्लेंट रजिस्टर करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अपनी कम्प्लेंट रजिस्टर करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. जो इस प्रकार हैं:

  • कम्प्लेंट रिफरेंस नंबर संभालकर रखें
  • ट्रांजैक्शन की डीटेल्स रखें
  • संबंधित दस्तावेज संभालकर रखें
  • बैंक के साथ ईमेल, लेटर या मैसेज एक्सचेंज करते समय उन्हें संभालकर रखें
  • स्क्रीनशॉट और कुछ सबूत संभालकर रखें 

तो यदि आपकी भी कोई ऐसी शिकायत है, जिसका समाधान आपका बैंक नहीं निकाल पा रहा है तो आप भी RBI लोकपाल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से आप बेहतर तरीके से अपनी परेशानियों का हल निकाल पाएंगे.

और पढ़ें

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More

Published at : 30 Jul 2026 06:53 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola