Aug 25, 2026 04:27 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Rajat Patidar's all time IPL XI: रजत पाटीदार ने अपनी ऑल-टाइम इलेवन में चार विदेशी और सात भारतीय प्लेयर को शामिल किया। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा हैं।

Rajat Patidar picks his all time IPL XI

रोहित शर्मा, रजत पाटीदार और विराट कोहली (फाइल फोटो)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में चार विदेशी प्लेयर्स को रखा है। हालांकि, रजत ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया। मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रोहित ने 281 मैचों में 7329 रन बनाए हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उनकी अगुवाई में मुंबई ने पांच आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक हैं। रजत के नेतृत्व में आरसीसी दो खिताब जीत चुकी है। आरसीबी ने 2025 और 2016 में यह कमाल किया।

कोहली और गेल को सौंपी ओपनिंग

रजत ने यूट्यूब चैनल 'स्पोर्ट्स लॉन्चपैड' पर अपनी ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन का खुलासा किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल और भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ओपनर के रूप में चुना। गेल ने आईपीएल में 142 मैचों में 4965 रन बनाए। वह भारतीय लीग में आरीसीबी समेत चार फ्रेंचाइजी की ओर से खेले। आरसीबी के लिए खेलने वाले कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 283 मुकाबलों में 9336 रन जुटाए हैं। रजत ने तीन नंबर पर सूर्यकुमार यादव और चौथे चौथे पर पूर्व बल्लेबाद सुरेश रैना को रखा। सूर्यकुमार एमआई का हिस्सा हैं। उन्होंने 179 मुकाबलों में 4581 रन जोड़े हैं। 'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर रैना ने 205 मुकाबलों में 5528 रन जुटाए। उन्होंने आईपीएल में सिर्फ दो सीजन के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व किया।

हार्दिक पांड्या और धोनी इस नंबर पर

आरसीबी कप्तान ने पांचवें नंबर पर एबी डिविलियर्स और छठे पर हार्दिक पांड्या को रखा। साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज डिविलियर्स ने 184 मैचों में 5162 रन बनाए। वह 2011 से 2021 तक आरसीबी में रहे। डिविलियर्स शुरुआती तीन सीजन में दिल्ली फ्रेंचाइची का हिस्सा थे। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक फिलहाल मुंबई के कप्तान हैं। उन्होंने 162 मैचों में 2955 रन बनाने के अलावा 82 चटकाए हैं। उन्होंने 2015 में एमआई की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था लेकिन दो सीजन गुजरात टाइटंस (जीटी) में रहे। उनकी अगुवाई में गुजरात ने 2022 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। नंबर-7 पर दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी हैं। धोनी ने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी अनफिट होने के कारण आईपीएल 2026 में नहीं खेले थे।

ये खतरनाक तेज गेंदबाज भी शामिल

रजत ने अपनी टीम में धोनी के बाद डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और सुनील नरेन को रखा। साउथ अफ्रीका के पूर्व खतरनाक तेज गेंदबाज स्टेन ने 95 मुकाबलों में 97 शिकार किए। उन्होंने भी आईपीएल में आरसीबी समेत चार टीमों का प्रतिनिधित्व किया। धाकड़ पेसर बुमराह मुंबई इंडियंस में हैं। उन्होंने 187 मैचों में 187 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 2013 में एमआई की तरफ से आईपीएल डेब्यू किया था। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिलहाल पंजाब किंग्स (पीपीकेएस) में हैं लेकिन वह आठ सीजन आरसीबी से खेल चुके हैं। चहल ने 188 मैचों में 223 विकेट लिए हैं, जो आईपीएल में सर्वाधिक हैं। वेस्टइंडीज के स्पिन ऑलराउंडर नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में हैं। उन्होंने 202 मैचों में 1820 रन बनाए और 207 विकेट लिए।

रजत पाटीदार की ऑल-टाइम IPL XI: क्रिस गेल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, सुनील नरेन।

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें