रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 17 Pro+ जल्द ही 200MP प्राइमरी कैमरे, 3.5x पेरिस्कोप जूम और 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है।

Realme का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन जल्द आएगा: बड़ी बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर सकता है जिसे लेकर लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स में अपकमिंग Realme 17 Pro+ से जुडी डिटेल्स सामने आई हैं, जिसमें फोन के डिस्प्ले और कैमरा सेटअप की जानकारी दी गई है। साथ ही फोन के कुछ अन्य फीचर्स भी सामने आ गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन को ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। चलिए फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...
Realme 17 Pro+ के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme 17 Pro+ में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही ये स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आ सकती है लेकिन अभी इसका सटीक रिफ्रेश रेट सामने नहीं आया है। जबकि इसके पिछले मॉडल में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिला था। फोन में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
मिल सकता है 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
इस अपकमिंग Realme 17 Pro+ की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। पेरिस्कोप कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।
फोन से दूर की तस्वीरों में बेहतर डिटेल मिलने की उम्मीद है। वहीं, पिछली रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि फोन के प्राइमरी कैमरे में सैमसंग का HP5 200MP सेंसर यूज किया जा सकता है। जबकि पेरिस्कोप कैमरे में सैमसंग JN5 50MP सेंसर मिल सक्या है।
इतना ही नहीं कैमरा सेटअप मौजूदा Realme 16 Pro+ से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। पिछले मॉडल में भी 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा देखने को मिला था।
कब तक लॉन्च होगा Realme 17 Pro+?
Realme ने फिलहाल Realme 17 Pro+ की लॉन्च डेट या इसके स्पेसिफिकेशन्स का कोई खुलासा नहीं किया है। सामने आई सभी जानकारियां रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं। अगर रिपोर्ट्स सही साबित हो जाती हैं, तो 200MP कैमरा, 3.5x पेरिस्कोप जूम और 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ Realme 17 Pro+ कैमरा-सेंट्रिक प्रीमियम स्मार्टफोन में अपनी जगह बना सकता है।