शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने अपकमिंग Redmi Note 17 स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की पुष्टि की है और इसका टीजर वीडियो जारी किया है। ...और पढ़ें

Redmi Note 17 भारत में जल्द होगा लॉन्च कंपनी ने जारी किया टीजर
HighLights
Redmi Note 17 का भारत में लॉन्च कन्फर्म।
कंपनी ने फोन की लंबी बैटरी लाइफ टीज की।
संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने अपकमिंग Redmi Note 17 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च का एलान किया है। इस फोन के लॉन्च को कन्फर्म करते हुए कंपनी ने ऑनलाइन एक टीजर वीडियो शेयर किया है। इसमें कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी को टीज किया है। इसके साथ ही फोन की संभावित कीमत को भी टीज किया है। रेडमी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेटा या स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को बड़ी बैटरी और क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
Redmi Note 17 इंडिया लॉन्च कन्फर्म
Redmi ने अपने एक्स हैंडल पर अपकमिंग Redmi Note 17 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च का एलान किया है। कंपनी ने एक पोस्ट में टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन वाला फोन का रियर पैनल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही फोन की लंबी बैटरी लाइफ को भी कंपनी ने टीज किया है।
— Redmi India (@RedmiIndia) July 27, 2026
संभावित कीमत और स्पेक्स
इसके साथ ही पॉपुलर टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि Redmi Note 17 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 30,000 रुपये और दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 33,000 रुपये की कीमत में आता है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फोन भारत में 6 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ में यह भी दावा किया जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाला Redmi Note 17 के स्पेसिफिकेशन्स में कंपनी कुछ बदलाव के साथ एंट्री कर सकता है।
Redmi Note 17 स्मार्टफोन को चीन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। रेडमी का यह फोन 12GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया गया है। इस फोन में 7-इंच की Full-HD Plus OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
Redmi Note 17 स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी और 45W की वायर्ड चार्जिंग दी गई है। इसके साथ ही रेडमी का यह फोन स्टीरियो स्पीकर, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।