
Redmi Turbo 6 Max की डिटेल्स लीक, 10,000mAh से बड़ी बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले की उम्मीद
Redmi Turbo 5 सीरीज के स्मार्टफोन इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च हुए थे. अब कंपनी की अगली जनरेशन की Turbo सीरीज को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. आने वाले Redmi Turbo 6 Max की बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले से जुड़ी कुछ जानकारियां ऑनलाइन सामने आई हैं. लीक के मुताबिक, इस फोन में 10,000mAh से भी ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है. अगर ऐसा होता है, तो बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है.
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के फीचर्स या लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. फिलहाल सामने आई डिटेल्स को लीक के तौर पर ही देखना चाहिए.
Dimensity 9500s चिपसेट
टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट फोन को तेज परफॉर्मेंस देने में मदद कर सकता है. हालांकि, फोन की असली परफॉर्मेंस का अंदाजा इसके लॉन्च और टेस्टिंग के बाद ही लगाया जा सकेगा.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें करीब 7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. टिप्स्टर ने एक यूजर के सवाल के जवाब में 6.9 इंच के बजाय 7 इंच के डिस्प्ले की ओर इशारा किया था. पहले सामने आई रिपोर्ट्स में 2K रिजॉल्यूशन वाले फ्लैट OLED पैनल का भी जिक्र किया गया है. बड़ी स्क्रीन और हाई रिजॉल्यूशन का कॉम्बिनेशन वीडियो देखने, गेम खेलने और दूसरे कामों के लिए उपयोगी हो सकता है.
10,000mAh से बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी संभावित बैटरी हो सकती है. लीक के मुताबिक, Redmi Turbo 6 Max में 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है. इतनी बड़ी बैटरी मिलने पर फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम हो सकती है, हालांकि असल बैटरी बैकअप इस्तेमाल और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर निर्भर करेगा.
चार्जिंग को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स में 100W या उससे ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना जताई गई है। लेकिन चार्जिंग स्पीड और बैटरी की सटीक क्षमता की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
कैमरा और बिल्ड क्वालिटी में भी मिल सकते हैं खास फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में मेटल मिडिल फ्रेम दिया जा सकता है. इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की बात भी कही गई है, जो धूल और पानी से सुरक्षा से जुड़ी हैं. इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है.
रियर पैनल पर दो कैमरे हॉरिजॉन्टल डिजाइन में दिए जाने की उम्मीद है. इनमें 50MP का मेन कैमरा शामिल हो सकता है. फिलहाल दूसरे कैमरे और फ्रंट कैमरे की डिटेल सामने नहीं आई है.
भारत में POCO के नाम से हो सकती है एंट्री
Redmi Turbo 6 सीरीज में स्टैंडर्ड Turbo 6 और Turbo 6 Max मॉडल शामिल हो सकते हैं. कंपनी अपने पिछले लॉन्च शेड्यूल को दोहराती है, तो सीरीज जनवरी 2027 में चीन में पेश की जा सकती है.
भारत में Redmi Turbo 6 Max के सीधे इसी नाम से लॉन्च होने की संभावना कम मानी जा रही है. इससे पहले Redmi Turbo 5 Max को भारत में POCO X8 Pro Max के नाम से पेश किया गया था. ऐसे में नया मॉडल भी POCO ब्रांड के तहत आ सकता है। हालांकि, भारतीय लॉन्च और फोन के नाम को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें- देश के हर कोने तक पहुंचा 5G, PM मोदी बोले- कभी डिजिटल डिवाइड थी बड़ी चुनौती
Amazon की फेस्टिव सेल में iPhone 16 पर पैसों की बचत, ₹18 हजार तक सस्ता मिलेगा फोन

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More