एक्ट्रेस Richa Chadha ने हाल ही में बुजुर्गों को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया जिससे इंटरनेट पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ...और पढ़ें

ऋचा चड्ढा ने बुजुर्गों पर किया कमेंट

ऋचा चड्ढा ने बुजुर्गों पर किया कमेंट

HighLights

  1. ऋचा चड्ढा ने बुजुर्गों पर किया कमेंट

  2. एक्ट्रेस के कमेंट पर भड़का सोशल मीडिया 

  3. इंटरनेट पर एक्ट्रेस को मिल रही आलोचना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे इंटरनेट पर एक तीखी बहस छिड़ गई।

ऋचा चड्ढा ने बुजुर्गों को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस को तब आलोचना का सामना करना पड़ा जब उन्होंने कहा कि बुज़ुर्गों को सिर्फ उम्र की वजह से नहीं, बल्कि अपने काम से सम्मान पाना चाहिए। उनकी इस बात पर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया; कई लोगों ने उनकी भाषा की आलोचना की, तो कुछ ने उनके नजरिए का समर्थन किया। इससे बुढ़ापे, सम्मान और जवाबदेही को लेकर बहस छिड़ गई।

यह भी पढ़ें- 'अवॉर्ड का नहीं सोचा...', 'श्रीकांत' को मिले नेशनल अवॉर्ड पर बोले शरद केलकर; संघर्षों को किया याद

सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस

सीनियर सिटिजन्स के बारे में कड़े शब्दों वाली एक पोस्ट के कारण सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) चर्चा में आ गई हैं। चड्ढा की बातों पर लोगों की नाराजगी और तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद यह विवाद और बढ़ गया, जिससे सम्मान, बढ़ती उम्र और सार्वजनिक चर्चा जैसे मुद्दों पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

ऋचा चड्ढा को मिल रही आलोचना का सामना

यह आलोचना तब शुरू हुई जब ऋचा ने X पर एक पोस्ट शेयर करके शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर हो रहे प्रदर्शनों के दौरान एक युवा प्रदर्शनकारी का समर्थन किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने तर्क दिया कि सम्मान सिर्फ उम्र के आधार पर नहीं दिया जाना चाहिए।

richa (2)

ऐसा क्या कहा एक्ट्रेस ने?

उन्होंने लिखा, 'कृपया सिर्फ इसलिए बुजुर्गों का सम्मान न करें कि वे सीनियर सिटिजन हैं... उनकी उम्र की वजह से अपने-आप उनका सम्मान न करें; वे बस आपसे पहले पैदा हुए थे। उन्हें सम्मान कमाने दें'। पोस्ट में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी बातें कही गई थीं, जिन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स ने असंवेदनशील और अपमानजनक बताया।

एक यूजर ने लिखा, 'ठीक वैसे ही जैसे आपके बॉलीवुड करियर को कोई गंभीरता से नहीं लेता। आप हमेशा देश-विरोधी बातें करती रही हैं और आपने निराश नहीं किया'। वहीं एक और यूज़र ने कहा, 'पता नहीं उन्होंने सीनियर सिटिजन की ट्रिप चेक करने के लिए कितने बाथरूम देखे। शायद वह अपने पिता के लिए चेक कर रही थीं और अपना अनुभव शेयर कर रही थीं... अपने करियर की तरह ही वह बेवकूफ हैं और अपनी परवरिश दिखा रही हैं। काश, उनके बच्चे (अगर हैं तो) उसी भाषा में उन्हें और उनके परिवार को गाली दें'।

प्रतिक्रिया देने वालों में एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट भी शामिल थीं, जिन्होंने ऋचा की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। पोस्ट का जवाब देते हुए बर्नर्ट ने लिखा, 'अच्छा है कि आप कभी बूढ़ी नहीं होंगी। बधाई हो'।

कुछ लोगों ने किया ऋचा का सपोर्ट

हालांकि, कुछ लोगों ने ऋचा के तर्क का सपोर्ट भी किया। समर्थकों का तर्क था कि ऋचा का मैसेज उम्र के बजाय जवाबदेही के बारे में था और उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा था। यह चर्चा जल्द ही एक व्यापक बातचीत में बदल गई कि क्या केवल उम्र के कारण सम्मान मिलना चाहिए या व्यवहार से तय होना चाहिए कि लोगों के साथ कैसा बर्ताव किया जाए।

richa (1)

ऋचा चड्ढा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

ऋचा चड्ढा के आने वाले प्रोजेक्ट्स में उनकी राइटर/एक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म 'आखिरी सोमवार' शामिल हैं। इसके अलावा वे अली फजल के साथ दिल्ली पर आधारित एक बिना नाम वाली सिचुएशनल कॉमेडी, एक OTT क्राइम-थ्रिलर सीरीज जिसमें वह डिटेक्टिव का रोल निभा रही हैं, पर भी काम कर रही हैं।