Rivva Kishan Photos: आम आदमी हो या कोई स्टार, सलमान खान से मिलना और उनके साथ वक्त बिताना हर किसी का सपना ही होता है. ऐसा ही कुछ सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन के साथ भी हुआ है. रीवा की सलमान खान से मुलाकात हुई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों के साथ शेयर की हैं. ये मुलाकात प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘अलायंस’ की सक्सेस पार्टी के दौरान हुई.

रीवा किशन ने पिता रवि के साथ कुणाल खेमू के इस शो में हिस्सा लिया था. ‘अलायंस‘ के दौरान रीवा ने अपदा अच्छा खेल दिखाया. पिता के शो छोड़कर जाने के बाद भी वो इस शो में काफी दिनों तक टिकी रही थीं. हालांकि वो शो में विनर तो नहीं बनी, लेकिन पहले ही रिएलिटी शो से अपनी एक पहचान जरूर कायम करने में कामयाब रहीं. अब सक्सेस पार्टी में उन्होंने सुपरस्टार सलमान से मुलाकात की और तस्वीर शेयर करते हुए जो कैप्शन दिया, उससे साफ है कि वो सलमान की बड़ी फैंन हैं और उनसे मिलने का सपना उनका पूरा हो गया है.

सलमान से मुलाकात पर रीवा ने क्या लिखा?

रीवा किशन ने सलमान खान के साथ इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें रीवा का ‘फैन मोमेंट’ साफ दिखाई दे रहा है. तस्वीर में सलमान भी काफी दमदार लुक में नज़र आ रहे हैं और उन्होंने ब्लैक रंग की हैट भी पहनी हुई है. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कैप्शन की जरूरत ही नही है, बस सब दिल से है. ये एक यादगार रात थी, मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं.”

रीवा ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें

‘अलायंस’ की इस सक्सेस पार्टी में सभी कंटेस्टेंट शामिल हुए. शनिवार रात को हुई इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो रीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इस पार्टी में सलमान के अलावा कबीर खान भी शामिल हुए. कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने ही ‘अलायंस’ के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button