LIVE
जमुई कांड का विरोध-पटना में राजद का प्रदर्शन:सरकार के खिलाफ नारेबाजी, महिला सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे पप्पू यादवपटना5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले को लेकर पटना में राजद की महिला विंग प्रदर्शन कर रही हैं। राजद की महिला कार्यकर्ता राजद दफ्तर से इनकम टैक्स के लिए निकली हैं। वो वहां सीएम का पुतला दहन करेंगी।
राजद नेताओं का आरोप है कि राज्य में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पार्टी की ओर से जमुई की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की मांग की जा रही है।
इधर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। शाम को जन सुराज संघर्ष वाहिनी कारगिल चौक से नागरिक मार्च निकालेगी।
RJD प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए

राजद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।

राजद कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर निकले हैं।

राजद कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला लेकर प्रदर्शन करने निकले हैं।
'जात-पात करने से काम नहीं चलेगा'
इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जात-पात की बात करने से काम नहीं चलेगा। ऐसे अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो और किसी भी जाति का हो। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, जो अपराध करे, उसे सजा मिलनी चाहिए।’
यह मामूली घटना नहीं है। इस घटना को लेकर देशभर में सरकार की आलोचना हो रही है। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। सरकार को बताना चाहिए कि उन घटनाओं पर क्या कार्रवाई हुई।

राज्यपाल से मिलेंग पप्पू यादव
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव दोपहर में राजभवन पहुंचेंगे। यहां बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर जमुई की घटना और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।
पप्पू यादव की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे जाने का कार्यक्रम है। इसमें राज्य की कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उनकी ओर से सरकार से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की जाएगी।

शाम 5 बजे कारगिल चौक पर जन सुराज का प्रदर्शन
जन सुराज संघर्ष वाहिनी की ओर से शाम 5 बजे जमुई की घटना के विरोध में प्रदर्शन और नागरिक मार्च आयोजित किया गया है। जन सुराज के छात्र और युवा कार्यकर्ताओं ने इसे बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया है। संगठन की ओर से पटना के आम नागरिकों, छात्रों और विभिन्न वर्गों के लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।
राजद के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
.
लाइव अपडेट्स
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
RJD प्रदर्शन पर अपडेट दे रही हैं संस्कृति सिंह
प्रदर्शन मं शामिल राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि जमुई की घटना के बाद बिहार सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
RJD ने कहा- हाफ नहीं फुल एनकाउंटर होना चाहिए
जमुई कांड को लेकर राजद की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरजेडी की महिला कार्यकर्ता ने कहा कि फुल एनकाउंटर होना चाहिए। सरकार गरीबों के घर पर तो बुलडोजर चलवाती है। दरिंद के घर पर कब चलेगाा।
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजद कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका
राजद दफ्तर से निकले राजद कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स के पास पुतला फूंका और इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए।
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इनकम टैक्स पहुंचे राजद कार्यकर्ता
राजद कार्यकर्ता इनकम टैक्स पहुंच गए हैं। जमुई में लड़की के साथ हुई बदसलूकी मामले को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीएम का पुतला दहन लेकर निकले राजद कार्यकर्ता
राजद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला लेकर निकले हैं। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताएं लगातार सरकार विरोधी नारे लगा रही हैं।
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजद कार्यकर्ता हरा झंडा लेकर निकले हैं
जमुई कांड को लेकर राजद महिला विंग की कार्यकर्ता सड़क पर उतरी हैं। कार्यकर्ताओं के हाथ में राजद का झंडा है।
खबरें और भी हैं...
चलती ट्रेन से फेंकने वाला साइको किलर UP से गिरफ्तार: RPF जवान बनकर सिगरेट पीते वैशाली के युवक को पकड़ा, UPI से ₹17000 ऐंठे; फिर फेंक दिया
1:15- कॉपी लिंक
शेयर
मुंगेर में गंगा में डूबी महिला, गोताखोर ने बचाया,VIDEO: कर्मा पूजा पर पटना से बांका तक हादसा; 26 लोग डूबे, 12 की मौत, 6 लापता
1:08- कॉपी लिंक
शेयर
बूझे की नाही
कितनी खास है मैथिली ठाकुर की रोल्स रॉयस: संपत्ति 3.82 करोड़, 20 हजार की स्कूटी, क्या 1.5 लाख के वेतन से ली 13 करोड़ की कार?
2:56- कॉपी लिंक
शेयर